Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उगा सकते हैं धान की बाढ़ प्रतिरोधी उन्नत किस्म स्वर्णा सब 1
एग्री बुलेटिन

धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उगा सकते हैं धान की बाढ़ प्रतिरोधी उन्नत किस्म स्वर्णा सब 1

भारत में धान खरीफ सीजन की मुख्य फसल है यहाँ तक कि कई राज्यों में किसान धान की खेती पर ही निर्भर रहते हैं। इसलिए किसानों को उनके क्षेत्र की जलवायु के अनुसार उन्नत किस्मों का चयन करना जरुरी है। ऐसे में

NP

Pooja Rai· Correspondent

14 मई 2024· 3 min read

kharif cropkheti kisaniNews Potli
धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उगा सकते हैं धान की बाढ़ प्रतिरोधी उन्नत किस्म स्वर्णा सब 1

धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उगा सकते हैं धान की बाढ़ प्रतिरोधी उन्नत किस्म स्वर्णा सब 1

भारत में धान खरीफ सीजन की मुख्य फसल है यहाँ तक कि कई राज्यों में किसान धान की खेती पर ही निर्भर रहते हैं। इसलिए किसानों को उनके क्षेत्र की जलवायु के अनुसार उन्नत किस्मों का चयन करना जरुरी है। ऐसे में जिन जगहों पर अधिक वर्षा, बाढ़ या जल जमाव जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं उन जगहों के लिये स्वर्ण सब-1 को आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नई दिल्ली और आईआरआरआई (अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान) फिलीपींस के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के तहत विकसित किया गया था।इस किस्म के धान के पौधे 12 से 14 दिन तक पानी में डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होते हैं।

जानिए स्वर्णा सब 1 धान किस्म की खासियत

यह धान की एक अर्ध बोनी किस्म है जिसकी लंबाई 105 से 110 सेमी तक होती है। इस धान की फसल की सीधी बुआई करने पर 140 दिनों में एवं रोपाई करने पर 145 दिनों में तैयार हो जाती है। इसका दाना मध्यम पतला होता है इससे 66.5 प्रतिशत अविभाजित चावल यानि हेड राइस प्राप्त होता है। सामान्य स्थिति में धान की यह किस्म 4.5 से 5.5 टन प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार देती है तो वहीं जलमग्नता की स्थिति में 3 से 4 टन प्रति हेक्टेयर तक की उपज देती है।

कब करें इसकी बुआई

रोपाई हेतु पौध तैयार करने के लिए क्यारी में जून के पहले सप्ताह में बुआई करना अच्छा रहता है और सीधी बुआई के लिए जून महीने का प्रथम पखवाड़ा सबसे उपयुक्त समय है।बीज दर की बात करें तो किसान सीधी बुआई के लिए 60 से 70 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर एवं रोपाई के लिए 25 से 30 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर लेना पर्याप्त रहता है।

बुआई के लिये कैसे तैयार करें खेत

किसान पिछली फसल की कटाई के तुरंत बाद या मानसून से पहले होने वाली वर्षा के दौरान खेत की जुताई करें। इससे कीट तथा खरपतवार का प्रकोप कम होगा। खेत में बेहतर खरपतवार नियंत्रण तथा पोषक तत्वों की उपलब्धता के लिए 7 से 10 दिन के अंतराल में खेत को दो बार कीचड़दार करें। पूरे खेत में एक समान पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पाटा चलाकर खेत को समतल करें।

किन जगहों के लिये उपयुक्त है स्वर्णा सब 1 किस्म

किसान जहां स्वर्णा की खेती करते हैं वहाँ स्वर्णा सब 1 की खेती भी की जा सकती है। यह उथली निचली भूमियों तथा मध्यम भूमियों के लिए उपयुक्त है, और जहां खरीफ सीजन के दौरान फसल सामान्यतः अचानक आने वाली बाढ़ से प्रभावित होती है और 12 से 14 दिनों तक पानी में पूरी तरह डूब जाती है।
लेकिन धान स्वर्णा सब 1 किस्म उन क्षेत्रों के लिए अनुपयुक्त है जहां बाढ़ का पानी 15-20 दिनों से अधिक समय तक जमा रहता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उगा सकते हैं धान की बाढ़ प्रतिरोधी उन्नत किस्म स्वर्णा सब 1

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs