Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
एग्री बुलेटिन

देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसका असर यातायात और खेती पर पड़ सकता

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newsCold daycold wave alerts
देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसका असर यातायात और खेती पर पड़ सकता है, इसलिए किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देश के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आज यूपी में शीतलहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर रात और सुबह के वक्त हालात ज्यादा खराब रहने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत तक कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। बिहार में भी कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दिसंबर के अंत तक कई जगहों पर बेहद घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी सुबह-शाम कोहरे की संभावना जताई गई है।

तापमान में कमी
ठंड का असर तापमान में भी साफ दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। यहां दिन में ठंड हल्की रहेगी, लेकिन सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम होने से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
कोहरे का असर कई राज्यों में पहले ही देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए बड़ी राहत, SKUAST ने जारी की 16 नई उन्नत फसल किस्में

खेती-किसानी पर इसका असर
खेती-किसानी पर भी इस मौसम का असर पड़ रहा है। मौसम विभाग की कृषि सलाह के अनुसार, किसानों को फसलों में हल्की और समय-समय पर सिंचाई करने की जरूरत है, ताकि ठंड से नुकसान न हो। सब्जियों और नर्सरी को पुआल या पॉलीथिन से ढकने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों को अपने पशुओं को रात में शेड में रखने और ठंड से बचाने के उपाय करने को कहा गया है।मतलब आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। ऐसे में आम लोगों, किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs