Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देश में रबी फसलों का कुल रकबा 2.8% बढ़ा, अब पैदावार मौसम पर निर्भर
एग्री बुलेटिन

देश में रबी फसलों का कुल रकबा 2.8% बढ़ा, अब पैदावार मौसम पर निर्भर

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है और कुल रकबा 652.33 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से 2.8% ज्यादा है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की बुआई पूरी हो चुकी है और अब पैदावार आगे के म

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 जनवरी 2026· 3 min read

agriculture newskheti kisanimustard
देश में रबी फसलों का कुल रकबा 2.8% बढ़ा, अब पैदावार मौसम पर निर्भर

देश में रबी फसलों का कुल रकबा 2.8% बढ़ा, अब पैदावार मौसम पर निर्भर

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है और कुल रकबा 652.33 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से 2.8% ज्यादा है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की बुआई पूरी हो चुकी है और अब पैदावार आगे के मौसम पर निर्भर करेगी। दालों, सरसों, मक्का और जौ के रकबे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि ज्वार के रकबे में गिरावट आई है।

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। 16 जनवरी तक रबी फसलों का कुल रकबा 652.33 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 2.8 प्रतिशत ज्यादा है। एक साल पहले इसी समय रबी फसलें 631.45 लाख हेक्टेयर में बोई गई थीं। सिर्फ पिछले एक हफ्ते में ही करीब 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नई बुआई हुई है।

अब गेहूं, चना, मसूर और सरसों की बुआई पूरी हो चुकी है। ऐसे में मार्च में होने वाली कटाई तक मौसम रबी फसलों की पैदावार तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि रबी फसलें ज्यादा तापमान सहन नहीं कर पातीं, इसलिए आगे का मौसम बहुत निर्णायक होगा।

2025–26 रबी सीजन के लिए सरकार का लक्ष्य
सरकार ने रबी सीजन 2025–26 के लिए 171.14 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें गेहूं: 119 मिलियन टन, चावल: 15.86 मिलियन टन, दालें: 16.57 मिलियन टन, मोटे अनाज: 3.17 मिलियन टन, मक्का: 14.5 मिलियन टन, जौ: 2.05 मिलियन टन और तिलहन: 15.07 मिलियन टन (जिसमें सरसों 13.9 मिलियन टन) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अमेरिकी दालों पर 30% शुल्क, भारत–US ट्रेड डील पर बढ़ा तनाव

गेहूं का रकबा स्थिर
इस बार गेहूं का रकबा 334.17 लाख हेक्टेयर पर स्थिर है। बीते दो हफ्तों में इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। पिछले साल गेहूं का रकबा रिकॉर्ड 328.04 लाख हेक्टेयर था, जिससे उत्पादन भी रिकॉर्ड 117.94 मिलियन टन तक पहुंचा था।

दालों और सरसों का रकबा बढ़ा
दालों का कुल रकबा बढ़कर 137 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल से 2.8 प्रतिशत ज्यादा है।चना: 95.88 लाख हेक्टेयर (5.1% बढ़ोतरी) और मसूर: 18.12 लाख हेक्टेयर है। तिलहनों का रकबा भी बढ़कर 96.86 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसमें सरसों की हिस्सेदारी 89.36 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल से 3.2 प्रतिशत ज्यादा है।

धान, मक्का और जौ में बढ़ोतरी
रबी धान का रकबा 11.4 प्रतिशत बढ़कर 25.58 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, मक्का का रकबा 7.4 प्रतिशत बढ़कर 27.55 लाख हेक्टेयर हो गया है।और जौ की बुआई पूरी हो चुकी है और इसका रकबा 21.1 प्रतिशत बढ़कर 7.37 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है।
वहीं सर्दियों में बोई जाने वाली ज्वार का रकबा घटकर 22.54 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले साल से 5.7 प्रतिशत कम है। हालांकि मोटे अनाजों का कुल रकबा बढ़कर 58.72 लाख हेक्टेयर हो गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में रबी फसलों का कुल रकबा 2.8% बढ़ा, अब पैदावार मौसम पर निर्भर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs