Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी बारिश
मौसम-बेमौसम

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी बारिश

आज, 15 जुलाई 2024 के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 जुलाई 2024· 2 min read

imd weathermausam updateNews Potli
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी बारिश

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी बारिश

IMD ने 18 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश और कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिलों के दौरान पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आंधी और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

आज, 15 जुलाई 2024 के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश में आज ठीकठाक बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में अच्छी बरसात की भविष्यवाणी की है। साथ ही तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में भरी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

IMD ने कोंकण और गोवा में आज और कल के लिए बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।इसके अलावा विदर्भ, मरठवाड़ा, तेलंगाना, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक और कोस्टल आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

IMD ने केरल और माहे में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।और कहा है कि अलग- अलग जगहों पर बहुत ज्यादा तेज बारिश आने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने साउथ इंटीरियर कर्नाटक और कोस्टल कर्नाटक में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।आपको बता दें कि रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाला सबसे तेज़ बारिश के लिए अलर्ट है।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी बारिश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs