Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश के इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD का अनुमान इस क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान
मौसम-बेमौसम

देश के इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD का अनुमान इस क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है तो कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ज़्यादा है. भारत मौसम विज्ञान

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newsclimate changekheti kisani
देश के इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD का अनुमान इस क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान

देश के इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD का अनुमान इस क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है तो कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ज़्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में मौसम की स्थिति पर अनुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़ अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (आंधी) चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका है. वहीं 1 अप्रैल यानी आज सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक़ राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज से ही गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी, क्‍योंकि न्‍यूनतम और अधि‍कतम तापमान में हर दिन धीरे-धीरे थोड़ी बढ़ोतरी होने की आशंका है. आज दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 16 डि‍ग्री सेल्सियस और अध‍िकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने से थोड़ी राहत की आशंका है. हफ्ते की आखिरी तक दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने और अध‍िकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. इसके बाद आगामी हफ्तों में लू चलने की आशंका है.

ये भी पढ़ें - ICRISAT का Plant Health Detector App, फसलों में कीटों, बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी की तुरंत करेगा पहचान

1-4 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना
इस हफ्ते मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली और 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. विदर्भ, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 31 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान, 1 और 2 अप्रैल को गुजरात छत्तीसगढ़, ओडिशा में मौसम की ऐसी स्थित‍ि देखने को मिल सकती है. 2-4 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, 1-4 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना है.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD का अनुमान इस क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs