Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देश की खराब हो रही 30% खेती की ज़मीन की गुणवत्ता में कैसे सुधार होगा?
एग्री बुलेटिन

देश की खराब हो रही 30% खेती की ज़मीन की गुणवत्ता में कैसे सुधार होगा?

देश की 30 फीसदी से ज्यादा खेती की ज़मीन की गुणवत्ता खराब हो रही है। इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई है। मिट्टी की गुणवत्ता पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कृषि म

NP

Jalish· Correspondent

20 नवंबर 2024· 2 min read

farmingkheti kisaniland
देश की खराब हो रही 30% खेती की ज़मीन की गुणवत्ता में कैसे सुधार होगा?

देश की खराब हो रही 30% खेती की ज़मीन की गुणवत्ता में कैसे सुधार होगा?

देश की 30 फीसदी से ज्यादा खेती की ज़मीन की गुणवत्ता खराब हो रही है। इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई है। मिट्टी की गुणवत्ता पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'भुखमरी को खत्म करने, जलवायु परिवर्तन और भूमि पर जीवन से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने के लिए मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करना जरूरी है।'

कृषि मंत्री ने बताया कि हम हर साल 330 मिलियन टन अनाज का उत्पादन कर रहे हैं, और करीब 50 बिलियन अमेरिका डॉलर के बराबर इसका निर्यात कर रहे हैं, ये कामयाबी हमें इस वजह से मिली क्योंकि हमने इस ओर ध्यान दिया। अब आगे जमीन की खराब हो रही गणवत्ता की तरफ भी ध्यान देने की ज़रूरत है।

क्यों खराब हो रही जमीन की गुणवत्ता?

खेती के लिए मुफीद जमीन की क्वालिटी खराब होने की बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा फर्टिलाइज़र के छिड़काव है। वनों की कटाई, औद्योगिक कृषि, अत्यधिक चराई और शहरीकरण ने गिरावट को तेज कर दिया है।

खेती के खराब तरीके

मोनोक्रॉपिंग: खेत से कुछ पोषक तत्वों को ख़त्म कर देती है।

अकुशल सिंचाई: पृथ्वी की संरचना और पोषक तत्वों की उपलब्धता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है; और रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भरता, जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य ख़राब होता है।

आक्रामक खेती पद्धतियां: मिट्टी को कमजोर करती हैं और जमीन की संरचना को खराब करती हैं।

क्या है समाधान?

स्थायी भूमि प्रबंधन दृष्टिकोण, जैसे कि संरक्षण कृषि, सटीक उर्वरीकरण विधियां, वनीकरण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय, सभी प्रकार की मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने से पहले उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, जैसे कि फसल की कटाई के बाद खेत में मौजूद खर-पतवार का बेहतर मैनेजमेंट करके आप ज्यादा रासायनिक उर्वरक के छिड़काव से बच सकते हैं। ये आपके खेत की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश की खराब हो रही 30% खेती की ज़मीन की गुणवत्ता में कैसे सुधार होगा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs