Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान
एग्री बुलेटिन

दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। हमारे पास कम जोत है लेकिन इसके बावजूद भी आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है क्योंकि खेती के बिना ना ही भारत का और ना ही आन्ध्र प्रदेश का काम

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 जुलाई 2025· 2 min read

Andhra pradeshkheti kisanilakhpati didi
दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। हमारे पास कम जोत है लेकिन इसके बावजूद भी आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है क्योंकि खेती के बिना ना ही भारत का और ना ही आन्ध्र प्रदेश का काम चल सकता। कृषि मंत्री ने आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद के दौरान ये बाते कहीं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में जाये बिना कोई भी खेती को नहीं समझ सकता। मैंने आज प्राकृतिक खेती को देखा। उसमें लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है।

'आप अबला नहीं सही अर्थों में सबला हैं'
चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं सही अर्थों में सबला हैं। मैंने आपके बनाये उत्पाद यहां देखें। मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। आप भी सम्मान के साथ अपना जीवन जीयेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं, लाडली बहना योजना जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।

ये भी पढ़ें - रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे प्राकृतिक खेती, गिनाए इसके फायदे

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने लक्ष्य
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब-तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनायेंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखायेंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs