Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय
एग्री बुलेटिन

ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

कड़ाके की ठंड और पाले से केले की फसल को नुकसान हो सकता है। केले के विशेषज्ञ राहुल भारम्बे के मुताबिक समय पर सिंचाई, खेत में धुआं, चारों ओर विंडब्रेक और ठंड के मौसम में भी सही मात्रा में खाद व माइक्रोन

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newsbanana farmerBanana farming
ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

कड़ाके की ठंड और पाले से केले की फसल को नुकसान हो सकता है। केले के विशेषज्ञ राहुल भारम्बे के मुताबिक समय पर सिंचाई, खेत में धुआं, चारों ओर विंडब्रेक और ठंड के मौसम में भी सही मात्रा में खाद व माइक्रोन्यूट्रिएंट देने से फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है और अच्छी पैदावार ली जा सकती है।

भारत दुनिया में केले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। देश के लाखों किसान केले की खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं। केला एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसल है, लेकिन इस समय देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाले (फ्रॉस्ट) से केले की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।

चार जरूरी उपाय
जानकारों के अनुसार ज्यादा ठंड केले की फसल के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि ठंड और पाले से फसल को कैसे बचाया जाए, ताकि उत्पादन पर असर न पड़े। न्यूज़ पोटली से बातचीत में एग्रोनॉमिस्ट और केले के विशेषज्ञ राहुल भारम्बे ने केले की फसल को ठंड से बचाने के लिए 4 जरूरी उपाय बताए हैं।

1. समय पर सिंचाई करें
एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के मौसम में खेत में सिंचाई करना बहुत जरूरी है। नमी बनी रहने से पाले का असर कम हो जाता है और फसल सुरक्षित रहती है। सूखी जमीन में पाला लगने का खतरा ज्यादा होता है।

2. खेत में धुआं करें
अगर केले की फसल 6–7 महीने की हो चुकी है, तो सूरज ढलने के समय खेत में धुआं करना फायदेमंद होता है। धुआं फसल के ऊपर एक परत बना देता है, जिससे ठंडी हवा सीधे पौधों तक नहीं पहुंच पाती और पाले से बचाव होता है।

3. विंडब्रेक लगाएं
खेत की मेड़ या चारों तरफ विंडब्रेक लगाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए खेत के किनारे हाथी घास या अन्य ऊंचे पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे ठंडी हवा सीधे केले की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाती। यह तरीका गर्मियों में लू से बचाव के लिए भी उपयोगी है।

4. खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंट देना बंद न करें
एक्सपर्ट बताते हैं कि कई किसान ठंड में खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंट देना बंद कर देते हैं, जो गलत है। फसल की जरूरत के अनुसार सही मात्रा में खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंट देना जरूरी है, तभी पौधों की ग्रोथ और उत्पादन अच्छा होगा। उनका कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए सभी उपाय एक साथ अपनाने जरूरी हैं, सिर्फ एक तरीका अपनाने से पूरा फायदा नहीं मिलता।
उन्होंने वीडियो में यह भी बताया है कि कौन-कौन से माइक्रोन्यूट्रिएंट देने हैं और उनकी मात्रा क्या होनी चाहिए।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs