Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट
एग्री बुलेटिन

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्य में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ज़्यादा चल रहा है। रात का भी लगभग यही हा

NP

Pooja Rai· Correspondent

14 जून 2025· 2 min read

mausam updateNews Potliweather news
जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्य में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ज़्यादा चल रहा है। रात का भी लगभग यही हाल है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक 14 से 19 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून यानी आज गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू जारी रहेगी। वहीं, बिहार के अलग-अलग हिस्सों मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। जबकि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें - बिहार में होगी अब हर खेत की मिट्टी की जांच, राज्य के 470 प्रखंडों में गांव लेवल पर खुलेंगी मिट्टी जांच लैब

इन राज्यों में का क्या है हाल?
14 जून को छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं देश के अधिकतर हिस्सों में आगामी दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। लेकिन, इसके बाद आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs