Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा
एग्री बुलेटिन

चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा

भारत में चावल की दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। उबले चावल के दाम 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जबकि सामान्य चावल की कीमतों में भी एक सप्ताह में 3% की बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार

NP

Thamir· Correspondent

24 फ़रवरी 2025· 2 min read

Boiled rice prices increasedNews Potli
चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा

चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा

भारत में चावल की दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। उबले चावल के दाम 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जबकि सामान्य चावल की कीमतों में भी एक सप्ताह में 3% की बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को अधिकतम खुदरा कीमत 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो 22 फरवरी को 62 रुपये थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चावल की कीमतों में यह उछाल निर्यात प्रतिबंध हटने के बाद आया है। अक्टूबर 2024 में केंद्र सरकार ने चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध और न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को हटा दिया था। इससे वैश्विक मांग बढ़ी, जिससे घरेलू आपूर्ति प्रभावित हुई और कीमतें ऊपर चली गईं।

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

बांग्लादेश से भारतीय व्यापारियों को निजी ऑर्डर मिलने से उबले चावल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। बांग्लादेश हर साल 3-5 लाख टन चावल का आयात करता है, और जनवरी 2025 से निजी ऑर्डर बढ़ने लगे हैं, जिससे बारीक उबले चावल की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मिनिकेट चावल, जो एक महीने पहले 43 रुपये किलो था, अब 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - Climate Change: बढ़ता तापमान और घटते संसाधन से कैसे निपटेगा भारत?

भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक है और वैश्विक चावल आपूर्ति का 40% योगदान देता है। निर्यातकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में चावल के निर्यात में 10% वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सरकार के पास पर्याप्त भंडार है, जिससे कीमतों के स्थिर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

News Potli.
Clip & Share
“

— चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs