Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह
एग्री बुलेटिन

गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

पूसा, नई दिल्ली ने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू, प्याज और सब्जियों की खेती को लेकर नई फसल सलाह दी है। गेहूं में समय पर पहली सिंचाई, खाद और खरपतवार नियंत्रण पर जोर दिया गया है। साथ ही रतुआ रोग, आलू-टमा

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

पूसा, नई दिल्ली ने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू, प्याज और सब्जियों की खेती को लेकर नई फसल सलाह दी है। गेहूं में समय पर पहली सिंचाई, खाद और खरपतवार नियंत्रण पर जोर दिया गया है। साथ ही रतुआ रोग, आलू-टमाटर में झुलसा, सब्जियों में कीट और गेंदा में रोग की नियमित निगरानी की सलाह दी गई है, ताकि किसान बेहतर और सुरक्षित उत्पादन पा सकें।

पूसा, नई दिल्ली ने किसानों के लिए फसल सलाह जारी की है। इसके अनुसार, जिन खेतों में गेहूं की फसल 21 से 25 दिन की हो चुकी है, वहां आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहने की संभावना को देखते हुए पहली सिंचाई समय पर करनी चाहिए। सिंचाई के बाद 3–4 दिन के भीतर उर्वरकों की दूसरी मात्रा डालने की सलाह दी गई है।

वहीं जो किसान 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच गेहूं की जल्दी बुवाई कर चुके हैं, उन्हें 21–25 दिन पर पहली सिंचाई और 30–35 दिन की अवस्था में खरपतवार नियंत्रण जरूर करना चाहिए। वहीं, 5 नवंबर के बाद बोई गई गेहूं की फसल में भी 21–25 दिन के भीतर पहली सिंचाई करें और पानी का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें। अच्छी पैदावार के लिए गेहूं की पहली सिंचाई बेहद अहम है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

गेहूं में रतुआ रोग से सावधान
किसान अपनी गेहूं की फसल में पीला रतुआ और भूरा रतुआ रोग के लक्षणों पर नजर रखें। शुरुआती पीलापन कभी-कभी रतुआ समझ लिया जाता है, इसलिए पक्का होने पर ही दवा का प्रयोग करें। सही जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें।

सरसों, प्याज और आलू की सलाह
देर से बोई गई सरसों में विरलीकरण और खरपतवार नियंत्रण करें। ठंड बढ़ने के कारण सरसों में सफेद रतुआ रोग की निगरानी जरूरी है।
प्याज की रोपाई से पहले खेत में अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद और पोटाश जरूर डालें।
आलू की फसल में खाद डालें और मिट्टी चढ़ाने का काम करें। अधिक नमी के कारण आलू और टमाटर में झुलसा रोग आ सकता है। लक्षण दिखने पर डाइथेन एम-45 दवा 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

ये भी पढ़ें - भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार

सब्जियों की खेती के लिए सुझाव
जिन किसानों की टमाटर, फूलगोभी, बंदगोभी और ब्रोकली की पौध तैयार है, वे मौसम देखकर रोपाई कर सकते हैं। गोभी वर्ग की सब्जियों में पत्ती खाने वाले कीटों पर नजर रखें। अधिक कीट होने पर बीटी दवा 1 ग्राम प्रति लीटर पानी या स्पिनोसेड 1 एमएल प्रति 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

निराई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण
इस मौसम में सब्जियों की निराई-गुड़ाई करें, सिंचाई के बाद खाद डालें। आम के पेड़ों में मिलीबग से बचाव के लिए तने के चारों ओर जमीन से 0.5 मीटर ऊंचाई पर 25–30 सेमी चौड़ी पॉलीथीन पट्टी लगाएं और तने के पास की मिट्टी खोदें ताकि अंडे नष्ट हो सकें।

गेंदा की फसल पर नजर रखें
हवा में नमी अधिक रहने की संभावना है, इसलिए गेंदा की फसल में फूल सड़न रोग की लगातार निगरानी करें।सही समय पर देखभाल और सावधानी से किसान बेहतर उत्पादन पा सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs