Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक
एग्री बुलेटिन

गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक

सरकार ने गेहूं की भंडारण सीमा घटाई है ताकि दाम नियंत्रित रहें और जमाखोरी रोकी जा सके। अब खुदरा दुकानदार व बड़ी रिटेल चेन प्रति आउटलेट 8 टन, थोक व्यापारी 2,000 टन और आटा मिलें अपनी क्षमता के अनुसार ही

NP

Pooja Rai· Correspondent

28 अगस्त 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक

गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक

सरकार ने गेहूं की भंडारण सीमा घटाई है ताकि दाम नियंत्रित रहें और जमाखोरी रोकी जा सके। अब खुदरा दुकानदार व बड़ी रिटेल चेन प्रति आउटलेट 8 टन, थोक व्यापारी 2,000 टन और आटा मिलें अपनी क्षमता के अनुसार ही स्टॉक रख पाएंगी। कारोबारियों को हर शुक्रवार ऑनलाइन स्टॉक बताना होगा, वरना कार्रवाई होगी। यह कदम त्योहारों से पहले कीमतें स्थिर रखने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह नियम 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा।

भारत सरकार ने एक बार फिर गेहूं के भंडारण की सीमा (stock limit) घटा दी है। अब खुदरा दुकानदार और बड़ी रिटेल चेन अपने एक आउटलेट पर अधिकतम 8 टन गेहूं ही रख पाएंगे, जबकि पहले यह सीमा 10 टन थी। थोक व्यापारियों के लिए सीमा 3,000 टन से घटाकर 2,000 टन कर दी गई है। आटा मिल जैसे प्रोसेसर अपनी उत्पादन क्षमता के आधार पर ही स्टॉक रख सकेंगे, जैसे अगर किसी मिल की मासिक क्षमता 2,000 टन है तो वह सितंबर से मार्च 2026 तक अधिकतम 8,400 टन गेहूं रख पाएगी।

इस साल गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन
सरकार का कहना है कि यह कदम त्योहारों से पहले गेहूं की कीमतों को काबू में रखने और जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन (117.5 मिलियन टन) और 30 मिलियन टन से ज्यादा की सरकारी खरीद हुई है, फिर भी सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा गेहूं बाजार में आए ताकि दाम स्थिर रहें।

ये भी पढ़ें - भारत में ड्यूटी-फ्री कपास आयात की अवधि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

हर शुक्रवार को स्टॉक अपडेट करना होगा
सरकार ने आदेश दिया है कि सभी व्यापारी और मिलें हर शुक्रवार को अपने स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। अगर कोई व्यापारी यह नियम नहीं मानता या तय सीमा से ज्यादा गेहूं रखता है, तो उस पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत कार्रवाई होगी।

गेहूं का औसत खुदरा भाव 31.51 रुपये किलो
फिलहाल, पूरे देश में गेहूं का औसत खुदरा भाव 31.51 रुपये किलो और आटे का भाव 36.81 रुपये किलो है। कीमतें पिछले हफ्ते से थोड़ी कम हुई हैं, लेकिन पिछले एक साल में गेहूं 2.3% और आटा 3.2% महंगा हुआ है। हालांकि यह बढ़ोतरी सरकार द्वारा समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की तुलना में काफी कम है। MSP 2022-23 के 2,125 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2024-25 में 2,425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs