Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

भारत में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज फसल के रूप में गेहूँ का महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्य रूप से, यह देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा खाये जाने वाला अनाज है। भारत ने वैश्विक स्तर

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 फ़रवरी 2025· 2 min read

agriculture newsdisease preventionIIWBR
गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

भारत में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज फसल के रूप में गेहूँ का महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्य रूप से, यह देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा खाये जाने वाला अनाज है। भारत ने वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण गेहूँ उत्पादक के रूप में अपनी जगह बनाई है, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। दूसरी फसलों की तुलना में विश्व व्यापार के संदर्भ में गेहूं सर्वाधिक है। वैश्विक बाज़ार में भारतीय गेहूं की मांग हर वर्ष बढ़ती जा रही है।गेहूं का अच्छा उत्पादन भारतीय अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में देश में गेहूं का अच्छा उत्पादन होना ज़रूरी है। लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से गेहूं की फसल पर कई रोगों का ख़तरा बढ़ गया है। इसके लिए भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) के वैज्ञानिकों ने एडवाइजरी जारी की है।

रतुआ रोग
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं की फसल में रोगों, विशेषकर रतुआ की निगरानी करते रहें। अगर रतुआ रोग की पुष्टि होती है तो प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी का एक छिड़काव करें। एक लीटर पानी में एक मिली रसायन मिलाया जाना चाहिए और इस प्रकार 200 मिली फफूंदनाशक को 200 लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ गेहूं की फसल में छिड़काव किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

भूरा अथवा पीला रतुआ
वैज्ञानिकों के मुताबिक़ काला, भूरा अथवा पीला रतुआ आने पर किसान फसल में डाइथेन एम-45 (2.5 ग्राम/लीटर पानी) का छिड़काव करें। पीला रतुआ के लिये 10-20 डिग्री सेल्सियस तापमान उप्युक्त है। 25 डिग्री सेल्सियस तापमान से उपर रोग का फैलाव नहीं होता। भूरा रतुआ के लिये 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नमी यूक्त जलवायु आवश्यक है। काला रतुआ के लिये 20 डिग्री सेल्सियस से उपर तापमान और नमी रहित जलवायु आवश्यक है।

चेपा रोग
वैज्ञानिकों के अनुसार, गेहूं में लीफ एफिड (चेपा) पर लगातार नजर रखें। अगर लीफ एफिड की संख्या आर्थिक नुकसान के स्तर (ईटीएल: 10-15 एफिड /टिलर) को पार कर जाती हैं, तो क्विनालफॉस 25 प्रतिशत ईसी का इस्तेमाल करें। 400 मिली क्विनालफॉस को 200-250 लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ में छिड़काव करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs