Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ सीजन: दलहन, तिलहन और श्री अन्न का बुवाई एरिया बढ़ा लेकिन कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट
एग्री बुलेटिन

खरीफ सीजन: दलहन, तिलहन और श्री अन्न का बुवाई एरिया बढ़ा लेकिन कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आज 2 सितंबर को खरीफ सीजन की फसलों के बुवाई आंकड़े जारी किए हैं. आंकड़ों के मुताबिक़ अभी तक ख़रीफ़ फसल की कुल बुवाई 1087 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो चुकी है.

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 सितंबर 2024· 2 min read

agriculture newscottonjute
खरीफ सीजन: दलहन, तिलहन और श्री अन्न का बुवाई एरिया बढ़ा लेकिन कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट

खरीफ सीजन: दलहन, तिलहन और श्री अन्न का बुवाई एरिया बढ़ा लेकिन कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आज 2 सितंबर को खरीफ सीजन की फसलों के बुवाई आंकड़े जारी किए हैं. आंकड़ों के मुताबिक़ अभी तक ख़रीफ़ फसल की कुल बुवाई 1087 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो चुकी है.

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान(चावल) है, जिसकी 2018 से 23 तक औसत बुवाई 401.55 लाख हेक्टेयर थी और पिछले वर्ष 2023 में धान की बुवाई 393.57 लाख हेक्टेयर में हुई थी. जबकि वर्तमान वर्ष 2024 में अभी तक 408.72 लाख हेक्टेयर में इसकी बुवाई हो चुकी है.
आंकड़ों के मुताबिक़ धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मोटा अनाज और गन्ने की खेती की एरिया पिछले साल के मुक़ाबले बढ़ी है. लेकिन जूट, मेस्टा और कपास की एरिया में गिरावट देखने को मिल रही है.

अरहर में वृद्धि लेकिन उड़द ने आई कमी

कुल दलहन क्षेत्र में पिछले साल के मुक़ाबले वृद्धि हुई है. वर्ष 2023 में अभी तक दलहन की बुवाई 116.66 लाख हेक्टर में हुई थी। जबकि इस वर्ष 125.13 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है. अरहर की बात करें तो पिछले अब तक साल 40 .74 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई रही जबकि इस वर्ष 45 .78 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है.
लेकिन उड़द की बुवाई में गिरावट आई है. इसकी कुल बुवाई 29.62 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले साल 31.42 लाख हेक्टेयर थी.

श्री अन्न की बुवाई में 7 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा की वृद्धि

अभी तक 187.74 लाख हेक्टेयर में श्री अन्न की बुवाई हो चुकी है जो पिछले वर्ष समान समय में 181.06 लाख हेक्टेयर थी. आंकड़ो के मुताबिक़ पिछले साल के मुक़ाबले ज्वार, रागी, मक्का में वृद्धि हुई है लेकिन बाजरा में कमी आयी है.

तिलहन की बुवाई भी बढ़ी

तिलहन की कुल बुवाई 190.63 लाख हेक्टेयर में हुई है जो की पिछले वर्ष से 1.8 लाख हेक्टेयर है. मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी में वृद्धि लेकिन तिल और रामतिल में गिरावट।

कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट

पिछले साल के मुक़ाबले गन्ने की बुवाई .57 लाख से बढ़ी है जबकि जूट, मेस्टा और कपास की एरिया में काफ़ी गिरावट आई है. अभी तक 111.74 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई ही हो पायी है जबकि पिछले साल ये 123.11 लाख हेक्टर थी.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ सीजन: दलहन, तिलहन और श्री अन्न का बुवाई एरिया बढ़ा लेकिन कपास के एरिया में 11.37 लाख हेक्टेयर की गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs