News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को मंजूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन 2025–26 के लिए महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं की मंजूरी दे दी है। तेलंगाना के किसानों के लिए मूंग, उड़द 100% और सोयाबीन खरीद

NP

Jalish·Reporter·28 Oct 2025· 2 min read

खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को मंजूरी

खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को मंजूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन 2025–26 के लिए महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं की मंजूरी दे दी है।

तेलंगाना के किसानों के लिए मूंग, उड़द 100% और सोयाबीन खरीद की स्वीकृति, ओडिशा को अरहर की 100% खरीद और महाराष्ट्र में मूंग, उड़द 100%, सोयाबीन की सबसे बड़ी PSS खरीद और मध्य प्रदेश में सोयाबीन के लिए PDPS में स्वीकृति दे दी है। चारो राज्यों के लिए कुल खरीद राशि 15095.83 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

तेलंगाना से मूंग की खरीद

शिवराज सिंह चौहान ने मूल्य समर्थन योजना (PM-AASHA) के तहत 38.44 करोड़ रुपये की लागत से 4,430 टन मूंग की खरीद को मंजूरी दी है। मूंग तेलंगाना में राज्य के कुल उत्पादन का 25% है।

उड़द की 100% खरीद की जाएगी

बैठक में तय किया गया कि, उड़द की 100% खरीद की जाएगी, जबकि सोयाबीन की 25% खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह ओडिशा में 18,470 टन अरहर को पीएसएस के तहत 147.76 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के साथ मंजूरी दी गई है।

मध्य प्रदेश में मूल्य कमी भुगतान योजना (PDPS) के तहत 22,21,632 टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिसका वित्तीय भार 1,775.53 करोड़ रुपये है।

महाराष्ट्र को सबसे बड़ी सौगात

महाराष्ट्र में चौहान ने PSS के तहत 33,000 टन मूंग, 3,25,680 टन उड़द और 18,50,700 टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत 289.34 करोड़ रुपये, 2,540.30 करोड़ रुपये और 9,860.53 करोड़ रुपये है।

खरीद प्रक्रिया कैसी होगी?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, इस खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और ये सुनिश्चित किया जाए कि, उपज खरीदी का सीधा फायदा बिना किसी बिचौलिये के किसानों को ही मिले। सरकार को ये कदम किसानों की आय सुरक्षित करने और दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

ये भी देखें:

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture ministerkharif 2025-26oilprocurementpulsesseedsShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs