Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कौड़ियों के भाव टमाटर बेचने को क्यों मजबूर हुए किसान?
एग्री बुलेटिन

कौड़ियों के भाव टमाटर बेचने को क्यों मजबूर हुए किसान?

इस बार ज्यादातर किसान टमाटर का रेट गिरने की वजह से परेशान हैं। वो 2-5 रुपये किलो टमाटर बेच रहे हैं। खेती सिर्फ मेहनत का नहीं, जोखिम का भी दूसरा नाम है। एक तरफ मौसम की मार, तो दूसरी तरफ मंडी के दाम। आ

NP

Jalish· Correspondent

8 मई 2025· 2 min read

farmerfarmingkheti kisani
कौड़ियों के भाव टमाटर बेचने को क्यों मजबूर हुए किसान?

कौड़ियों के भाव टमाटर बेचने को क्यों मजबूर हुए किसान?

इस बार ज्यादातर किसान टमाटर का रेट गिरने की वजह से परेशान हैं। वो 2-5 रुपये किलो टमाटर बेच रहे हैं।

खेती सिर्फ मेहनत का नहीं, जोखिम का भी दूसरा नाम है। एक तरफ मौसम की मार, तो दूसरी तरफ मंडी के दाम। आज का किसान हर मोर्चे पर जूझ रहा है। इस वक्त देश के कई हिस्सों में टमाटर की बंपर पैदावार ने किसानों को राहत नहीं, बल्कि और बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। मार्केट में टमाटर 2-5 रुपये किलो जा रहा है। किसानों का कहना है कि, लागत निकालना मुश्किल हो गया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के किसान मोहम्मद लईक खान ने न्यूज़ पोटली को बताया, “मैंने 2.5-3 बीघा टमाटर लगाया था 39 हजार रुपये की लागत लगी है। मुश्किल से 10-12 हजार रुपये का टमाटर निकला है। 40-50 रुपये खर्च आ जाता है एक कैरेट तुड़वाकर उसे मंडी तक ले जाने का, और बिकता है, वहां 50 रुपये, 40 रुपये। इसलिए मैंने इसको ऐसे ही छोड़ दिया है। 2-5 रुपये किलो दे देते हैं, गांव में। इस टमाटर को निकाल कर दूसरी कोई फसल लगा देंगे इसमें। आगे चलकर देखिए किसकी खेती करते हैं, क्या करते हैं? लौकी में भी घाटा हो गया था। हमने सोचा टमाटर लगा दें। 4-6 दिन तो सही दाम मिला, लेकिन टमाटर के दाम इतने गिर गए। कोई उनको पूछने वाला नहीं है।“

खेती अब घाटे का सौदा बन गई है?

न्यूज़ पोटली ने कई किसानो से बात की, सभी का यही जवाब है था कि, इस बार ज्यादा पैदावार होने की वजह से टमाटर के भाव इतने गिर गए हैं कि, लागत तक नहीं निकाल पा रहे। औने-पौने दामों पर टमाटर बेच रहे, इससे जो भी रुपये जुटा सकें उससे दूसरी फसल लगाएंगे।

MSP की मांग

लंबे वक्त से सब्जियों पर भी MSP की मांग हो रही है। इसके पीछे का तर्क यही है कि, दूसरी फसलों की तरह ही सब्जियों की फसल भी अक्सर बर्बाद हो जाती है, जिसकी वजह से किसान उसे कम रेट पर बेचने को मजबूर होते हैं। अगर MSP तय हो जाएगी तो शायद इतना हो जाए कि, किसानों क उनकी लागत निकल आए।

News Potli.
Clip & Share
“

— कौड़ियों के भाव टमाटर बेचने को क्यों मजबूर हुए किसान?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs