Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, 'राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, 'राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

किसान सबसे बड़ा उत्पादक भी है और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा।खेती के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम जल्द ही

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 दिसंबर 2024· 3 min read

agriculture ministeragriculture newsNews Potli
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा,  'राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, 'राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

"किसान सबसे बड़ा उत्पादक भी है और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा।खेती के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। इसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति है।" जयपुर, राजस्थान में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि भारत को विश्व का फूड बॉस्केट 'Food Basket of The World' बनाएंगे।

राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' का आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय सम्मलेन में जो की 9 दिसंबर को शुरू हुआ। इसके मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। राजस्थान सरकार के मुताबिक प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए देश और दुनिया से निवेशक इस समिट में शामिल हुए। करीब 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के MOU साइन हो चुके हैं। यह सम्मेलन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC ) में आयोजित किया गया। इस आयोजन में 5,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति, कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गज, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, निवेशक, प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। आपको बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मलेन में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आधुनिक खेती में लीड कर रहा राजस्थान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती में राजस्थान लीड कर रहा है। कई जगह केमिकल फर्टिलाइजर से मुक्त खेती हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी, प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत राजस्थान में गरीब भाई-बहनों के लिए 3 लाख 41 हजार 620 मकान बनाए जाएंगे। राजस्थान लगातार आगे बढ़े, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें -Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

कृषि में निवेश का आह्वान किया
सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देश की कृषि और किसान के विकास के बारे में बात की कहा कृषि क्षेत्र में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। हम किसानों को अच्छी किस्म के बीज देने के साथ ही उनकी आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम दुनिया का पेट भरेंगे जैसे कोरोना के समय हमने दुनिया को वैक्सीन दी। हमारे देश के फल सब्जियां और उनसे बने हुए पदार्थ सारी दुनिया में जाएंगे। उन्होंने निवेशकों से आह्वान करते हुए कहा कि इसलिए राजस्थान की पवित्र धरती पर निवेश की अनंत संभावनाओं का दोहन कीजिए। और कहा कि मुख्यमंत्री जी और उनकी पुरी टीम तैयार है।

कृषि के बल पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। इसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में में खेती का अहम रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर कृषि के विकास पर काम को लेकर बहुत गंभीर है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, 'राइजिंग राजस्थान’ में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs