Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, सरकार का दावा- किसान ई-मित्र हर दिन 20,000 से ज्यादा किसानों के सवालों का देता है जवाब
एग्री बुलेटिन

कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, सरकार का दावा- किसान ई-मित्र हर दिन 20,000 से ज्यादा किसानों के सवालों का देता है जवाब

सरकार किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के समाधान करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता यानी AI को बढ़ावा दे रही है। संसद में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया

NP

Pooja Rai· Correspondent

29 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newsAIkheti kisani
कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, सरकार का दावा- किसान ई-मित्र हर दिन 20,000 से ज्यादा किसानों के सवालों का देता है  जवाब

कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, सरकार का दावा- किसान ई-मित्र हर दिन 20,000 से ज्यादा किसानों के सवालों का देता है जवाब

सरकार किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के समाधान करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता यानी AI को बढ़ावा दे रही है। संसद में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि किसान ई-मित्र हर रोज़ 20,000 से अधिक किसानों के प्रश्नों का उत्‍तर देता है और अब तक 92 लाख से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया जा चुका है, जो कि AI आधारित है।

राज्यसभा में कृषि में AI के इस्तेमाल से जुड़े सवाल पर मंत्री ने बताया कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम के 'किसान ई-मित्र', भी है। उन्होंने बताया कि यह एक एआई-संचालित चैटबॉट है, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने में किसानों की सहायता के लिए विकसित किया गया है। कई भाषाओं में उपलब्‍ध इस चैटबॉट को अन्य सरकारी कार्यक्रमों में सहायता के लिए विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में, यह प्रतिदिन 20,000 से अधिक किसानों के प्रश्नों का उत्‍तर देता है और अब तक 92 लाख से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - 60% गेहूं क्षेत्र जलवायु अनुकूल किस्मों के तहत बोया गया: राज्यसभा में सरकार का बयान

कृषि में AI और मशीन लर्निंग का उपयोग
मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले उत्पादन के नुकसान से समय पर निपटने के लिए फसलों में कीटों का पता लगाने के लिए AI और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है। इस सिस्टम का उपयोग वर्तमान में 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। यह कीट निगरानी प्रणाली फसलों को कीटों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसानों को कीटों की तस्वीरें खींचने की सु‍विधा देती है। अब तक इस प्रणाली से लगभग 1 लाख अपलोड की गई छवियों के साथ 61 फसलों और 400 से अधिक कीटों की पहचान की गई है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि चावल और गेहूं की फसलों के लिए उपग्रह, मौसम और मिट्टी की नमी डेटासेट का उपयोग करके फसल स्वास्थ्य मूल्यांकन और फसल स्वास्थ्य निगरानी के लिए क्षेत्र की तस्वीरों का उपयोग करके एआई-आधारित विश्लेषण किया जाता है

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, सरकार का दावा- किसान ई-मित्र हर दिन 20,000 से ज्यादा किसानों के सवालों का देता है जवाब

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs