हरियाणा सरकार राज्य के किसानों और खेतीहर मजदूरों के लिए 'मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना' चलाती है। सरकार इस योजना के तहत कृषि मशीनरी के प्रयोग के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों के घायल होने या उनकी मौत होने पर आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपए देती है।
राज्य सरकार की तरफ से जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने किसानों, कृषि मजदूरों और मंडी यार्ड मजदूरों के लिए ' मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना ' के तहत आयु सीमा में बदलाव करने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत किसान या मजदूर की मौत होने पर आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपए दिए जाते हैं जबकि स्थायी रूप से अपंग होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है और आंशिक रूप से अपंग होने पर 10,000 से 40,000 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता पीड़ित को दिया जाता है।
उम्र सीमा में बदलाव
इस योजना का लाभ पहले 10 से 65 साल की उम्र तक के किसान लेते थे लेकिन अब सरकार ने उम्र में बदलाव कर दिया है। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "अब 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत, कृषि मशीनरी चलाते समय मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में किसानों, कृषि मजदूरों और मंडी यार्ड मजदूरों को 37,500 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
ये भे देखें -
किसान और खेतिहर मजदूरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना में किया बदलाव
हरियाणा सरकार राज्य के किसानों और खेतीहर मजदूरों के लिए 'मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना' चलाती है। सरकार इस योजना के तहत कृषि मशीनरी के प्रयोग के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों
Pooja Rai· Correspondent
7 जून 2024· 2 min read
और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी
