Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात
एग्री बुलेटिन

कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

भारत के जीआई-टैग वाले कृषि उत्पाद अब विदेशों में अपनी पहचान बना रहे हैं। कर्नाटक से पहली बार इंडी लाइम का 3 मीट्रिक टन निर्यात यूएई को भेजा गया। इससे पहले गढ़वाली सेब और कारगिल की खुबानी भी विदेशी बाज

NP

Pooja Rai· Correspondent

26 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newsAPEDADUBAI
कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

भारत के जीआई-टैग वाले कृषि उत्पाद अब विदेशों में अपनी पहचान बना रहे हैं। कर्नाटक से पहली बार इंडी लाइम का 3 मीट्रिक टन निर्यात यूएई को भेजा गया। इससे पहले गढ़वाली सेब और कारगिल की खुबानी भी विदेशी बाजारों तक पहुँची हैं। सरकार की ODOP योजना किसानों को वैश्विक खरीदारों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रही है।

भारत के खास और पारंपरिक कृषि उत्पाद अब दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक के विजयपुरा से पहली बार 3 मीट्रिक टन जीआई-टैग वाला इंडी लाइम (नींबू) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भेजा गया। इस निर्यात को APEDA ने संभव बनाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह मील का पत्थर हमारे किसानों और निर्यातकों के लिए नए दरवाज़े खोलेगा।

इंडी लाइम की खासियत
इंडी लाइम अपनी तेज़ खुशबू और अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है और अब यह भारत के उन कृषि उत्पादों में शामिल हो गया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। इससे पहले, गढ़वाली सेब की पहली खेप दुबई भेजी गई थी और कारगिल की खुबानी को सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे देशों के बाजार मिले हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल, ग्लोबल आउटरीच’ का हिस्सा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और भारत के कृषि उत्पादों की साख दुनिया भर में बनेगी।”

ODOP योजना
सरकार की ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना इन अनोखे उत्पादों को दुनिया तक पहुँचाने का काम कर रही है। इस योजना के ज़रिए हर जिले के खास उत्पाद की पहचान, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब चाहे वो कर्नाटक का इंडी नींबू हो, उत्तराखंड का सेब या फिर कारगिल की खुबानी, ये सभी किसानों की मेहनत और भारत की समृद्ध कृषि परंपरा को वैश्विक मंच तक पहुँचा रहे हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs