Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट
मौसम-बेमौसम

कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट(orange alert) जारी किया है।

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 जुलाई 2024· 2 min read

imd weatherkheti kisanimausam update
कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश(heavy rain) का ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया है। IMD ने आज यानी 17 जुलाई को तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

इसके अलावा, IMD ने आज दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है और मुंबई में 19 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने अनुमान लगाया है। वहीं अपने पूर्वानुमान में राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सावधान रहने को कहा है।

महाराष्ट्र के अन्य शहरों की बात करें तो मौसम विभाग ने पुणे, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, नागपुर, यवतमाल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में आज बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जारी कर बताया की 19 जुलाई तक कोंकण और गोवा में, 20 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र में और 17 जुलाई को तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। 20 जुलाई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 17-18 जुलाई को राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 17 जुलाई को जोधपुर संभाग में और 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं IMD ने अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs