News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि
एग्री बुलेटिन

उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा में उत्तराखंड भू-कानून संशोधन विधेयक 2025 पारित कर दिया गया है। इस नए कानून के तहत, राज्य से बाहर के लोग अब हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलो

NP

Thamir·Correspondent·22 Feb 2025· 3 min read

उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा में उत्तराखंड भू-कानून संशोधन विधेयक 2025 पारित कर दिया गया है। इस नए कानून के तहत, राज्य से बाहर के लोग अब हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर, बाकी 11 जिलों में कृषि और बागवानी की भूमि नहीं खरीद सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने विधेयक पेश कर कहा कि ये कानून राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि ये निर्णय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है और प्रदेश के भूमि संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही, वर्ष 2018 में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा 12.50 एकड़ से अधिक भूमि खरीदने के प्रावधान को भी समाप्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - कृषि विभाग बिहार ने मक्का के फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए दिया सुझाव

इस व्यवस्था के तहत, राज्य से बाहर के लोगों को अब घर बनाने के लिए निकाय क्षेत्रों से बाहर 250 वर्ग मीटर तक भूमि खरीद सकेंगे। हालांकि, एक परिवार का केवल एक सदस्य जीवनभर में एक बार ही भूमि खरीद सकेगा। इसके अलावा, भूमि खरीदने की प्रक्रिया अब सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

वहीं भूमि खरीदने के संबंध में जिलाधिकारी के अधिकारों को भी सीमित कर दिया गया है। अब जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भूमि खरीद की अनुमति नहीं दे सकेंगे। भूमि खरीद की अनुमति केवल सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा, भूमि खरीद के समय यह शपथपत्र देना अनिवार्य होगा कि खरीदी गई भूमि से संबंधित व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले कोई भूमि नहीं खरीदी है।

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

नए कानून में कृषि भूमि के उपयोग में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अब कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन तभी संभव होगा, जब सरकार इसकी अनुमति देगी। इसके साथ ही, कृषि भूमि पर प्लॉटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिलाधिकारियों को अब भूमि खरीद से संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से राजस्व परिषद और शासन को सौंपनी होगी, जिससे प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस कानून के लागू होने से यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य में भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगेगी और पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इससे राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में सहूलियत मिलेगी और भूमि की कीमतों में अप्राकृतिक बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniuttarakhanduttarakhand land law
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs