Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश में कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती, मिलेगा 5,000 रुपये वेतन
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश में कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती, मिलेगा 5,000 रुपये वेतन

यूपी की योगी सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। अब राज्य सरकार ने यूपी के सभी जिलों में प्राकृतिक खेती करने का फैसला लिया है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति वर्ष 4,000 रुपय

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaninatural farming
उत्तर प्रदेश में कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती, मिलेगा 5,000 रुपये वेतन

उत्तर प्रदेश में कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती, मिलेगा 5,000 रुपये वेतन

यूपी की योगी सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। अब राज्य सरकार ने यूपी के सभी जिलों में प्राकृतिक खेती करने का फैसला लिया है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति वर्ष 4,000 रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। जरूरी बात ये है कि किसानों को इसका तरीका सिखाने के लिए कृषि सखी नियुक्त की जाएंगी। इसके लिए इन्हें भी हर महीने 5,000 रुपये मिलेंगे। कृषि सखी स्वंय सहायता समूह की सदस्य होंगी। उनका चयन जिला स्तर पर गठित निगरानी समिति करेगी। आपको बता दें कि कुछ जिलों में चयन प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक, अभी तक प्राकृतिक खेती सिर्फ बुंदेलखंड में हो रही थी, लेकिन इस वर्ष से इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। अब यह खेती पूरे प्रदेश में होगी। इसके लिए कुल 1886 क्लस्टर बनाए गए हैं। ये क्लस्टर खासतौर से नदियों के किनारे बसे गांवों के हैं। प्राकृतिक खेती के लिए हर किसान को प्रति वर्ष 4,000 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसमें करीब 2.35 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें - कृषि ड्रोन पर 141.39 करोड़ रुपये खर्च, मिट्टी की सेहत सुधारने पर काम कर रही सरकार

योजना की मुख्य बातें
इस योजना में किसी जिले के 2 तो किसी में 4 ब्लॉक का चयन किया गया है। हर क्लस्टर में 50 हेक्टेयर जमीन रहेगी। इसमें कम से कम 125 किसान शामिल किए जाएंगे। हर क्लस्टर में 2 कृषि सखी नियुक्त की जाएंगी। प्रशिक्षण के लिए हर कृषि विज्ञान केंद्र से 2 वैज्ञानिक और एक तकनीशियन को भी शामिल किया जाएगा। ये कृषि सखियों और किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा हर जिले में 2 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना की जाएगी। हर बीआरसी की स्थापना पर 1 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इस तरह राज्य सरकार ने इस परियोजना पर 2 वर्ष में कुल 2.69 अरब रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।

क्या है प्राकृतिक खेती?
प्राकृतिक खेती पूरी तरह से रसायन मुक्त होती है। इसमें रासायनिक खाद, कीटनाशक, खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है। बल्कि इसमें गोबर, कम्पोस्ट, जीवाणु खाद के प्रयोग से मिट्टी को उपजाऊ बनाया जाता है। फसल चक्र अपनाकर मिट्टी को सुधारा जाता है।इतना ही नहीं इसमें गाय का गोबर, मूत्र आदि के जरिए बीज का उपचार करते हैं। गाय के गोबर, मूत्र, दूध, दही आदि के जरिए पंचगव्य बनाया जाता है, जिसे पौधे में प्रयोग किया जाता है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश में कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती, मिलेगा 5,000 रुपये वेतन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs