News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की दो नई किस्में की जारी
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की दो नई किस्में की जारी

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर ने राज्य में गन्ने की दो नई अगेती किस्में रिलीज़ की हैं। इन किस्मों को गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मंजूरी दी गई। नई किस्मों में को. शा. 19

NP

Thamir·Correspondent·12 Feb 2025· 2 min read

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की दो नई किस्में की  जारी

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की दो नई किस्में की जारी

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर ने राज्य में गन्ने की दो नई अगेती किस्में रिलीज़ की हैं। इन किस्मों को गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मंजूरी दी गई। नई किस्मों में को. शा. 19231 को पूरे उत्तर प्रदेश के लिए और को. से. 17451 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रिलीज़ किया गया।

ये भी पढ़ें - पंचायत स्तर पर बीज प्रोसेसिंग और स्टोरेज बनवाने के लिए कृषि मंत्री ने दी मंजूरी, बीज उत्पादकों के लिए सब्सिडी भी बढ़ाई

इन नई किस्मों के गन्ने का आकार मोटा, ठोस और लंबा होता है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। को. शा. 19231 में गूदे के बीच में बारीक छिद्र और अगोला पर हल्के रोयें होते हैं। यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति मध्यम रोगरोधी क्षमता रखती है। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मुताबिक, को. शा. 19231 की औसत उपज 92.05 टन प्रति हेक्टेयर पाई गई है, वहीं शर्करा की मात्रा जनवरी माह में रस में 17.85 प्रतिशत और गन्ने में 13.20 प्रतिशत है। चीनी उत्पादन प्रति हेक्टेयर 12.23 टन अनुमानित किया गया है।

ये भी पढ़ें - आम के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव
वहीं, को. से. 17451 किस्म की औसत उपज 87.96 टन प्रति हेक्टेयर है, और इसकी शर्करा की मात्रा जनवरी में रस में 16.63 प्रतिशत तथा गन्ने में 12.82 प्रतिशत पाई गई। नवम्बर और जनवरी में क्रमशः 17.82 और 13.73 प्रतिशत शर्करा दर्ज की गई है। इस किस्म से प्रति हेक्टेयर चीनी उत्पादन 10.81 टन अनुमानित है।

गन्ना शोध परिषद के अधिकारियों ने इन नई किस्मों के फायदे और इनके विकास की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के किसान और चीनी मिल प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की दो नई किस्में की जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlisugarcanesugarcane new varietysugarcane new variety 2025
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs