Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी

भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां हर साल करीब 58 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। गन्ना एक नकदी फसल है, इससे किसानों को अच्छी आमदनी होती है। इसलिए किसान इसकी खेती में काफ़ी

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 मार्च 2025· 3 min read

agriculture newsDrip irrigationkheti kisani
इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी

इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी

भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां हर साल करीब 58 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। गन्ना एक नकदी फसल है, इससे किसानों को अच्छी आमदनी होती है। इसलिए किसान इसकी खेती में काफ़ी रुचि लेते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इसकी खेती से किसान नाखुश नज़र आ रहे हैं। वजह है अधिक लागत के बावजूद पैदावार में कमी। कम पैदावार की सबसे बड़ी वजह है सिंचाई में आने वाली दिक्कत और दूसरा, गन्ने में लगने वाला लाला सड़न रोग जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। लेकिन यूपी में तकनीक के ज़रिए उत्पादन में वृद्धि देखी जा रही है और सरकार भी इसमें किसानों की मदद कर रही है।

देश भर में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश हैं। यहां लगभग 28.53 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने की खेती होती है, जिस पर 839 कुंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन होता है। लेकिन यहाँ के किसान भी लागत बढ़ने और उत्पादन कम होने की वजह से परेशान हैं। न्यूज़ पोटली ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गन्ने की खेती को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार किया है। यहाँ के किसान लंबे समय से पानी की कमी और कम गन्ने की पैदावार से जूझ रहे हैं। उपजाऊ मिट्टी के बावजूद, उचित सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण उत्पादकता केवल 200 क्विंटल प्रति एकड़ तक सीमित है - जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखी जाने वाली 400-500 क्विंटल की क्षमता से बहुत कम है।

ये भी पढ़ें - FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

ड्रिप इरीगेशन पर 90% सब्सिडी
लेकिन अब बलरामपुर चीनी मिल ने तुलसीपुर में ड्रिप सिंचाई तकनीक शुरू करने की पहल की, जिससे विजय कुमार सिंह जैसे किसानों को पारंपरिक बाढ़ सिंचाई से हटकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के सहयोग और ड्रिप इरीगेशन पर सरकार की 90% सब्सिडी के साथ, गन्ने का उत्पादन बढ़ने से किसान लाभ कमा रहे हैं।

न्यूज़ पोटली से किसान विजय कुमार सिंह ने बताया कि हमने 5 एकड़ में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम लगाई है और देर से रोपाई के बावजूद, प्रति हेक्टेयर 500-600 क्विंटल उपज मिलने की उम्मीद है। एक दूसरे किसान सुधीर कुमार ने बताया कि ड्रिप सिंचाई से लागत कम हुई है और उपज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ड्रिप इरीगेशन तकनीक का फ़ायदा क्या हुआ?
• उपज 200 क्विंटल/एकड़ से बढ़कर 500-600 क्विंटल/एकड़ हो गई
• सिंचाई लागत कम हुई और फसल की वृद्धि बेहतर हुई
• मिट्टी की सेहत में सुधार हुआ और पानी की खपत कम हुई

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs