Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम-बेमौसम

आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने आज के और आने वाले पाँच दिनों के लिए देश के अलग अलग राज्यों में बारिश और भारी बारिश का अनुमान लगाया है।इसके के अनुसार 19 जुलाई को यानी आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग स्

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 जुलाई 2024· 2 min read

imd weatherkheti kisaniNews Potli
आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग(Meteorological department) आज के और आने वाले पाँच दिनों के लिए देश के अलग अलग राज्यों में बारिश और भारी बारिश का अनुमान लगाया है।इसके के अनुसार 19 जुलाई को यानी आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
IMD ने पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जतायी है। 19-20 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 19 जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 19 और 20 जुलाई को विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और 19 जुलाई को दक्षिण ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें -किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी है। वहीं विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 और 21 तारीख को पश्चिमी राजस्थान, 19, 21 और 22 जुलाई को हरियाणा-चंडीगढ़, 21 और 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जतायी है। पूर्वोतर राज्यों की बात करें तो 20-22 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs