Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री
एग्री बुलेटिन

अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

"केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. दालों में आत्मनिर्भरता के लिए त

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 फ़रवरी 2025· 4 min read

agriculture newsChief Minister Mohan Yadavkheti kisani
अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

"केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. दालों में आत्मनिर्भरता के लिए तुअर, मसूर और उड़द किसान जितना भी पैदा करेगा सरकार उसको MSP पर ख़रीद करेगी. किसानों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे." 'नक्शा' (NAKSHA) कार्यक्रम के समारोह में बोले केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान.

राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित शहरी पर्यावास भू-सर्वेक्षण (National geospatial Knowledge-based land Survey of urban Habitations)-'नक्शा' (NAKSHA) कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश के रायसेन (सांची) में हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'नक्शा' कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड बनाना, अपडेट करना है, ताकि भूमि स्वामित्व का सटीक-विश्वसनीय दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जा सके. ये कदम शहरी नागरिकों को सशक्त बनाकर संपत्ति के निर्धारण प्रणाली में क्रांति लाने वाला है. इस कार्यक्रम का मतलब है आपके घर का परफेक्ट नक्शा.

ये भी पढ़ें - मध्यप्रदेश: किसानों ने क्यों निकाली लहसुन की अर्थी?

शिवराज सिंह ने कहा कि वाटरशेड यात्रा आज पूरे मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो रही है. जल जीवन का आधार है, जल और जमीन से ही हमारी जिंदगी है. उन्होंने बताया कि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रोकने के लिए यह वाटरशेड योजना बनाई गई है.
मिट्टी और पानी जीवन के मूल आधार तत्व हैं और ये दोनों कृषि, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक हैं. भूमि संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक को वर्ष 2021-2026 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 8136 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ लागू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन के माध्यम से वर्षा सिंचित या अवक्रमित भूमि की उत्पादन क्षमता में सुधार लाना है.
इस योजना से अब तक 11.52 लाख किसानों को लाभ मिल चुका है. वाटरशेड विकास घटक योजना अंतर्गत कई प्रकार की संरचनाओं, जैसे चेक डैम, परकोलेशन टैंक, एनीकट और खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा है जो मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करने के साथ साथ जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, सतही जल की उपलब्धता और सतत कृषि को भी बढ़ावा देती हैं.

शिवराज सिंह ने उनके मुख्यमंत्रित्व काल में प्रारंभ की गई और देशभर में अत्यंत लोकप्रिय हुई लाडली बहना योजना के बारे में कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि लेकिन बहनों को केवल लाडली बहना नहीं रहना है, अब लखपति दीदी भी बनना है. तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है.

ये भी पढ़ें - यूपी के गन्ना किसानों को योगी सरकार ने दिया झटका, नहीं बढ़ाया गन्ने का दाम

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा कि तुअर, मसूर और उड़द जितनी भी पैदा होगी, पूरी की पूरी एमएसपी पर खरीदी जाएगी. किसानों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. शिवराज सिंह ने कहा कि हर गरीब को पक्का आवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है. मध्यप्रदेश के गरीबों के लिए भारत सरकार का खजाना खुला है, हम गरीबों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज केंद्र सरकार के पायलट कार्यक्रम National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations (NAKSHA) सिटी सर्वे प्रोग्राम के राष्ट्रीय शुभारंभ में रायसेन से सहभागिता की तथा प्रादेशिक स्तर पर कार्यक्रम का दीप-प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। साथ ही 'जल-संवर्धन एवं जल-संरक्षण' के संदेश के साथ वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। 'नक्शा' शहरी नियोजन को बढ़ाने, शहरी क्षेत्रों में भूमि संबंधी विवादों को कम करने, भूमि स्वामित्व का सटीक दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने एवं संपत्ति रिकॉर्ड प्रशासन के लिए आईटी आधारित प्रणाली पारदर्शिता को बनाए रखने के साथ ही नागरिकों को सशक्त एवं उनके जीवन को आसान बनाने के हमारे ध्येय की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में नक्शा की 'मानक संचालक प्रक्रिया पुस्तिका' का विमोचन एवं नक्शा कार्यक्रम पर वीडियो व फ्लायर भी जारी किया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs