Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए
एग्री बुलेटिन

अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

घना कोहरा, धूप न निकलना और तापमान में गिरावट। ऐसे मौसम में रबी सीजन की महत्वपूर्ण फसल सरसों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक़ ऐसे मौसम में सरसों की फसल में सफेद

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 जनवरी 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisanimustard farming
अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

घना कोहरा, धूप न निकलना और तापमान में गिरावट। ऐसे मौसम में रबी सीजन की महत्वपूर्ण फसल सरसों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक़ ऐसे मौसम में सरसों की फसल में सफेद रतुआ बीमारी लगने की आशंका रहती है। ऐसे में सरसों किसानों को सचेत रहने की ज़रूरत है। किसान फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते उपाय कर नुकसान से बचा जा सकता है।

व्हाइट रस्ट, जिसे हिंदी में सफेद रतुआ कहते हैं, सरसों में फंगस के कारण होने वाली बीमारी है। शुरुआती समय में इसके लक्षण पत्तों पर नजर आते हैं। पत्तों के नीचले भाग में सफेद धब्बे से दिखाई देते हैं। फसल में इस बीमारी का प्रकोप बढऩे पर यह पत्तों के बाद तने से होती हुई फलियों तक पहुंच जाती है। यह स्टेज फसल की काफ़ी हानिकारक होती है। फलियों में पहुंचने के बाद यह टहनी की ग्रोथ को रोक देती है और टहनियाँ मुड़ने लगती हैं। इससे क्या होता है कि फसल में फलियां बननी बंद हो जाती हैं। जानकारों का ऐसा कहना है कि पत्तों व तने पर अटैक के कारण पौधे की खुराक कम होती जाती है। फिर इन सबका असर सीधे तौर पर उत्पादन पर होता है। जाहिर है उत्पादन कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें -महाराष्ट्र के इस युवा किसान ने तुअर उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

बचाव के लिए क्या करें
कृषि विभाग के मुताबिक़ सरसों की फसल में सफेद रतुआ के लक्षण दिखायी देने पर किसान 600 से 800 ग्राम मैंकोजेब (डाइथेन एम 45) को 250 से 300 ली पानी मिलाकर प्रति एकड़ की दर से 15 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करें।

ये रोग भी सरसों की फसल के लिए ख़तरनाक

अधिक ठंड के मौसम में और भी बीमारियां हैं जो सरसों की फसल को ख़राब कर देती है।
1. आल्टरनेरिया ब्लाइट, सारों की फसल में लगने वाला एक ऐसा रोग है, जिसमें पत्तियो, तनों और फलियो पर गोल या अनियमित भूरे और काले धब्बे नजर आते हैं। धब्बों के चारों ओर पीले रंग का घेरा बना हुआ होता है। यह रोग बढ़ने पर पौधे की पत्तियां झड़ने लगती है।
2.झुलसा रोग, इस रोग में पत्तियों के ऊपर की सतह पर पीले कलर के धब्बे आने लगते हैं साथ ही पत्तियों के निचले भाग पर सफेद और भूरे फफूंद के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके प्रकोप से सरसों की फसल की ग्रोथ रुक जाती है।
3.पाउडरी मिल्ड्यू रोग, इस रोग में पत्ती और तनों पर सफेद चूर्ण जैसे फफूंद नजर आते हैं। वही पत्तियां मुरझाकर गिरने लग जाती है साथ ही पौधा भी कमजोर हो जाता है।

ये सभी सरसों की फसल में अधिक ठंड और पाले में लगने वाली बीमारियां हैं। इनके लक्षण दिखायी देने पर किसान को अपने नज़दीकी कृषि केंद्र से इसके बारे में पता कर इसका तुरंत उपाय करना चाहिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs