News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

वर्ल्ड फ़ूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और भुखमरी के मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साल 2024 की थीम "बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Oct 2024· 3 min read

World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

वर्ल्ड फ़ूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और भुखमरी के मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साल 2024 की थीम "बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार" है, जो पर्याप्त भोजन तक पहुंच के मौलिक मानव अधिकार और भूख को मिटाने के लिए दुनिया भर की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

भोजन जीवन का आधार है। इसके बावजूद लाखों लोग रोजाना भूखे पेट सोते हैं। जी हाँ, यह एक ऐसा सच है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। FAO के मुताबिक़ वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 730 मिलियन लोग भूख का सामना कर रहे हैं, और इस समस्या का समाधान सस्टेनेबल एग्रीकल्चर सिस्टम और सबके सहयोग से ही संभव है। सरकारें, संस्थान और किसान इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें आम जनता कि भूमिका भी जरुरी है। हाल ही में आई ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2024 की रिपोर्ट में 127 देशों में भारत 105वें स्थान पर है, जो हम सबको सोचने पर मजबूर करता है कि अभी भी जब हम विकसित भारत बनने की राह पर है देश में भूखमरी का ये स्तर है। यह हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। महत्वपूर्ण बात ये है कि हर किसी को भोजन मिले ये उसका फंडामेंटल राइट है और हम समाज के तौर पर ये देने में भी नाकाम साबित हो रहे हैं। यही सब सोचने, समझने और भुखमरी और खाद्य सुरक्षा के प्रति कुछ ठोस निर्णय करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।

क्या है इस दिन का महत्व?

वर्ल्ड फ़ूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और भुखमरी के मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा सन् 1945 में संगठन की स्थापना की सालगिरह की रूप में किया जाता है। इसका उद्देश्य सभी को सुरक्षित, पौष्टिक और प्रयाप्त भोजन उपलब्ध कराना है। यह दिन भूख से मुक्त दुनिया की दिशा में सतत कृषि और खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

वर्ल्ड फ़ूड डे 2024 का थीम
साल 2024 की थीम "बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार" है, जो पर्याप्त भोजन तक पहुंच के मौलिक मानव अधिकार और भूख को मिटाने के लिए दुनिया भर की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।
इस साल की थीम को देखते हुए FAO इस बात पर जोर देता है कि सभी को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना न केवल एक नैतिक अनिवार्यता है, बल्कि स्वास्थ्य, कल्याण और आर्थिक विकास को बेहतर बनाने का एक रास्ता भी है। जब लोगों, विशेष रूप से बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है, तो यह एक उत्पादक और स्वस्थ समाज में योगदान देता है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
food securityNews PotliWorld food dayवर्ल्ड फ़ूड डे
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत

नारी तू नारायणी – यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर महिला की शक्ति, समर्पण और योगदान का प्रतीक है. 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी. इसके बाद UN ने इसी दिन को ध्यान में र

Pooja Rai·08 Mar 2025·4 min
किसान दिवस: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

किसान दिवस: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा

“जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा।” ऐसा मानने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का आज जन्मदिवस है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। उन्

Pooja Rai·23 Dec 2024·5 min
कृषि-बजट: सरकार ने मारी बाजी या फिर चूक गए चौहान?
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

कृषि-बजट: सरकार ने मारी बाजी या फिर चूक गए चौहान?

एक बार फिर सत्ता के गलियारों में किसानों की भलाई का जिक्र बड़े जोर-शोर से किया जा रहा है। जी हां केंद्र सरकार ने हाल ही में 13,966 करोड़ रुपये की सात योजनाओं का ऐलान किया, जिसका मकसद कथित तौर पर किसान

Arvind Shukla·03 Sep 2024·9 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs