देश के कई राज्यों में अभी गर्मी चरम पर है। मौसम विभाग ने भी देश के कई हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों तक लू से राहत नहीं मिलने की बात कही है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 11 से 14 जून तक heatwave का असर देखा जा सकता है। इन चार दिनों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी जबकि देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।
मानसून की बात करें तो IMD ने कहा है कि आने वाले 48 घंटो में मॉनसून गुजरात के दक्षिण तट पर पहुंच सकता है। मुंबई की तरह गुजरात में भी मानसून का आगम समय से पहले देखने को मिल सकता है। ज़्यादातर गुजरात में मॉनसून की शुरुआत 20 जून के बाद होती है लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में ही मॉनसून पहुँचने का अनुमान जताया है। गुजरात में इस वक्त प्री-मॉनसून एक्टिविटी चल रही है, जिसके चलते कई इलाकों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने भी सौराष्ट्र, मध्य और दक्षिण गुजरात में 11 से 13 जून तक बारिश होने की संभावना जतायी है। पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात के कई इलाकों में आज बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
Weather update: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगी heatwave की लहर, गुजरात में मानसून का आगमन
देश के कई राज्यों में अभी गर्मी चरम पर है। मौसम विभाग ने भी देश के कई हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों तक लू से राहत नहीं मिलने की बात कही है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में, भार
Pooja Rai·11 Jun 2024· 2 min read

और पढ़ें

मौसम विभाग की चेतावनी, किसान नोट कर लें ये सलाह
आने वाला सप्ताह किसानों के लिए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए। मौसम विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी
उपकार की क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में बताया गया कि 4 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर कृषि क्षेत्रों में बारिश सामान्य या सामान्य से ज्यादा रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक, जबकि कई क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश से बिहार तक बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।
