News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश की बात करें तो 29 और 30 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Aug 2026

बारिश

बारिश

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है और अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 29 अगस्त को मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है। ऐसे में किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी

उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब भी बना हुआ है। इसके चलते आज 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो 29 और 30 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसम प्रणाली के प्रभाव से ओडिशा में 29 से 31 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में कुछ जगह तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

बिहार में भी बारिश और बिजली का खतरा

बिहार में आज और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। बिहार में 29 अगस्त तक तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है। किसानों को सलाह है कि आंधी या बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

उत्तराखंड में अगले कई दिन बारिश

उत्तराखंड में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जगह बारिश होने की संभावना है। वहीं, 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 29 और 30 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

बारिश को देखते हुए किसान खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें, ताकि फसलों में पानी जमा न हो। तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कटी हुई फसल या कृषि उपज खुले में रखी है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखने की कोशिश करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Rain AlertWeather UpdateOdisha Madhya PradeshMausam
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी
मौसम-बेमौसम

यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी

उपकार की क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में बताया गया कि 4 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर कृषि क्षेत्रों में बारिश सामान्य या सामान्य से ज्यादा रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक, जबकि कई क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है।

News Potli·04 Sep 2026
मध्य प्रदेश से बिहार तक बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम-बेमौसम

मध्य प्रदेश से बिहार तक बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Pooja Rai·04 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs