Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP–Japan साझेदारी: बुंदेलखंड बनेगा हरित ऊर्जा का नया केंद्र
एग्री बुलेटिन

UP–Japan साझेदारी: बुंदेलखंड बनेगा हरित ऊर्जा का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश ने हरित ऊर्जा पर बड़ा कदम उठाते हुए जापान के साथ ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर समझौता किया है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ के अपर मुख्य सचिव शशांक चौधरी के नेतृत्व में जापान में हुई बैठकों में बुंदेल

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 दिसंबर 2025· 2 min read

green energygreen hydrogeninvest UP
UP–Japan साझेदारी: बुंदेलखंड बनेगा हरित ऊर्जा का नया केंद्र

UP–Japan साझेदारी: बुंदेलखंड बनेगा हरित ऊर्जा का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश ने हरित ऊर्जा पर बड़ा कदम उठाते हुए जापान के साथ ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर समझौता किया है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ के अपर मुख्य सचिव शशांक चौधरी के नेतृत्व में जापान में हुई बैठकों में बुंदेलखंड के झांसी क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति बनी। इस परियोजना में IIT कानपुर, BHU और जापान की यामानाशी कंपनी तकनीकी मदद देंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी शुरुआत की है। जापान में हुई बैठकों में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर सहमति बनी है।खासकर बुंदेलखंड में पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है, जिससे प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा और बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद है।

जापान के साथ बड़ी बैठकें
'इन्वेस्ट यूपी' के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में जापान में यामानाशी प्रीफेक्चर सरकार के साथ हुई बैठक में उनके उन्नत ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जापान में रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुबेनी कॉर्पोरेशन, सुजुकी मोटर और यामानशी प्रीफेक्चर के साथ निवेश संभावनाओं पर बैठकें कीं।
बैठकों में नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत वाहन, हरित आधारभूत ढांचा और उन्नत निर्माण तकनीकों पर सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले।इस दौरान मॉडल पी-21 भी प्रस्तुत किया गया और यूपी में पायलट परियोजना शुरू करने पर सहमति बनी। इसमें आईआईटी कानपुर, बीएचयू और यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी तकनीकी सहयोग देंगी।

ये भी पढ़ें - कच्चे कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म की जाए: CAI की अपील

जापान–यूपी सहयोग
यामानाशी प्रीफेक्चर की सरकार ने भी इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है। मॉडल पी-21 का प्रस्ताव भी जापान ने यूपी को दिया है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जाएगा।इस परियोजना से बुंदेलखंड को स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, बड़ा निवेश और नए उद्योगों का फायदा मिलेगा। प्रदेश में हरित ऊर्जा और नवीकरणीय तकनीक को बढ़ावा देने के लिए यह प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— UP–Japan साझेदारी: बुंदेलखंड बनेगा हरित ऊर्जा का नया केंद्र

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs