News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव
एग्री बुलेटिन

UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

आम लोगों के साथ ही किसानों को भी इस बार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। जानकारों का कहना है कि, उनकी ये उम्मीद पूरी होने की संभावना भी बहुत ज्यादा है। खबरों को मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में किसानो

NP

Jalish·Reporter·24 Jan 2025· 2 min read

UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

आम लोगों के साथ ही किसानों को भी इस बार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। जानकारों का कहना है कि, उनकी ये उम्मीद पूरी होने की संभावना भी बहुत ज्यादा है। खबरों को मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में किसानों के लिए आवंटन 15 फीसदी तक बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ये पिछले 6 सालों में कृषि क्षेत्र में आवंटन सबसे ज्यादा होगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि, सरकार का फोकस ग्रामीण भारत की इनकम बढ़ाने पर बहुत ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया जा सकता है। आपको बता दें पिछली बार के बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ का आवंटन में बजट में किया था, जिसे इस बार बढ़ाकर 1.75 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 18.75 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

कहां इस्तेमाल होगा बढ़ा हुआ बजट?

खबरों की माने तो सरकार कृषि क्षेत्र के आवंटन बढ़ाने का ज्यादा हिस्से का इस्तेमाल ज्यादा उपज वाले बीज तैयार करने के साथ ही भंडारण क्षमता बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने पर करना चाहती है। बताया जा रहा है कि, सरकार दलहन, तिलहन, सब्ज़ियों, और डेयरी प्रोडक्ट्स का उत्पादन भी बढ़ाना चाहती है। सरकार चाहती है कि, बढ़े हुए बजट में कुछ हिस्से का इस्तेमाल नई किस्मों को विकिसित करने के रिसर्च पर भी किया जाए। अभी सरकार इसके रिसर्च पर करीब 9, 941 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

कर्ज की सीमा बढ़ेगी

सरकार कर्ज की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करना चाहती है। फसल बीमा का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। अभी सरकार किसानों को KCC यानि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कर्ज देती है। आपको बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करेंगी।

ये भी देखें: 2047 तक विकसित के ख्वाब को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में कौन से 7 जरूरी कदम उठाने होंगे?

News Potli.
Clip & Share
“

— UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculturebudgetnarendra modiNirmala Sitaramanunion budgetकृषि बजटनिर्मला सीतारमणबजटमोदी सरकार
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs