Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। धान किसानों के लिए वैज्ञानिकों ने राइस ड्वार्फ (बौनापन) बीमारी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करने की सलाह दी है।
वहीं, गेहूं किसानों के लिए राहत की खबर है। 10 साल के एक वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया है कि कंजर्वेशन एग्रीकल्चर (Conservation Agriculture) अपनाने से गेहूं की पैदावार बढ़ सकती है। साथ ही, गेहूं के दानों में प्रोटीन की मात्रा भी 12 फीसदी तक बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- खेती में नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए नियम होंगे आसान!
इसके अलावा इस हफ्ते के Agri Bulletin में त्योहारी सीजन से पहले गेहूं की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी, अंडे और चिकन के दामों में रिकॉर्ड तेजी, केन-बेतवा परियोजना आंदोलन की बड़ी अपडेट और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी खबर को भी विस्तार से बताया गया है।
बुलेटिन में मध्य प्रदेश में ₹1,460 करोड़ के फसल बीमा भुगतान, हरियाणा में कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी सब्सिडी, छत्तीसगढ़ में खरीफ बुवाई की ताजा स्थिति और उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी की जानकारी भी दी गई है।
इसके साथ ही देशभर की प्रमुख मंडियों से मक्का, उड़द और मूंग के ताजा बाजार भाव और भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अगले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान भी इस बुलेटिन का हिस्सा है।
वीडियो देखिए-





