Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Nagaland के इस अनोखे बाज़ार में ऐसा क्या मिलता है? जो ठहर जाती हैं राहगीरों की नज़रें
एग्री बुलेटिन

Nagaland के इस अनोखे बाज़ार में ऐसा क्या मिलता है? जो ठहर जाती हैं राहगीरों की नज़रें

नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसलिए असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। नॉर्थ ई

NP

Pooja Rai· Correspondent

5 मार्च 2025· 2 min read

kohimamarketnagaland
Nagaland के इस अनोखे बाज़ार में ऐसा क्या मिलता है? जो ठहर जाती हैं राहगीरों की नज़रें

Nagaland के इस अनोखे बाज़ार में ऐसा क्या मिलता है? जो ठहर जाती हैं राहगीरों की नज़रें

नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसलिए असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। नॉर्थ ईस्ट अपनी विविधता और समृद्ध संस्कृति के लिए भी जाना जाता है. यहां कई पहाड़, नदियां, और घाटियां हैं. साथ ही, यहां कई जनजातियां और उपजातियां रहती हैं.

वैसे तो पूरे नार्थ ईस्ट में ही खूबसूरत पहाड़ हैं, जिसके लिये प्रसिद्ध है। लेकिन नार्थ ईस्ट का एक राज्य नागालैंड सिर्फ अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे बाजारों के लिए भी मशहूर है। Chumukedima जिले के Piphema में ऐसा ही एक दिलचस्प बाजार है 'बम्बू रूरल हाट'। इसकी अनोखी बनावट जितनी आकर्षक है, यहां बिकने वाला सामान उतना ही खास और दुर्लभ है।

ये भी पढ़ें - बाज़ार में MSP से कम कीमत पर बिक रहा कपास, CCI ने कहा किसानों को नुकसान से बचाने के लिए जारी रखेंगे ख़रीद

न्यूज़ पोटली की टीम जब दीमापुर से कोहिमा जा रही थी, तो रास्ते में ये बाजार नजर आया, और हम इसे करीब से जानने के लिए रुक गए। यहां हमें ऐसी चीज़ें देखने को मिलीं, जो आमतौर पर बड़े शहरों में नहीं मिलतीं—जैसे ताजे स्क्वैश, जंगली कंदमूल, नागा लहसुन, नागालैंड की मशहूर किंग मिर्ची, घोंघे (स्नेल), और बांस की कोपलें (बम्बू शूट)। बम्बू शूट यहां खूब खाया जाता है, और ये पोषण से भरपूर होता है—इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, फाइबर और खनिज भरपूर होते हैं, जबकि फैट बेहद कम होती है। लेकिन इस बाजार में सिर्फ यही नहीं, और भी बहुत कुछ खास है! इस अनोखे बाजार की रोचक झलक पाने के लिए पूरा वीडियो देखें -

वीडियो देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— Nagaland के इस अनोखे बाज़ार में ऐसा क्या मिलता है? जो ठहर जाती हैं राहगीरों की नज़रें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs