News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. महाराष्ट्र में बारिश का संकट, मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र में बारिश का संकट, मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात

मराठवाड़ा में स्थिति इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि कई इलाकों में 35 से45 दिनों तक बारिश का लंबा ब्रेक रहा है। इसका सीधा असर सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। बीड में करीब 3 लाख हेक्टेयर फसल पर संकट की खबरें सामने आई हैं।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·14 Sep 2026

बारिश की कमी के कारण सूखे सोयाबीन का खेत।

बारिश की कमी के कारण सूखे सोयाबीन का खेत।

महाराष्ट्र में इस बार बारिश किसानों का साथ देती नजर नहीं आ रही है। लंबे समय से बारिश में आए ब्रेक ने खरीफ फसलों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मराठवाड़ा में हालात ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। कम बारिश का असर अब खेतों के साथ-साथ पानी और पशुओं के चारे पर भी दिखने लगा है। राज्य में सितंबर की शुरुआत तक सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि मराठवाड़ा में बारिश की कमी करीब 37 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

जिलों की बात करें तो सोलापुर में सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद बीड और हिंगोली में 49-49 प्रतिशत, जालना में 45 प्रतिशत, अमरावती और परभणी में 42-42 प्रतिशत, नंदुरबार और धाराशिव में 41-41 प्रतिशत और अकोला में 38 प्रतिशत बारिश कम हुई है। वहीं नांदेड, वाशिम, नागपुर और सिंधुदुर्ग में 34-34 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

मराठवाड़ा में स्थिति इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि कई इलाकों में 35 से45 दिनों तक बारिश का लंबा ब्रेक रहा है। इसका सीधा असर सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। बीड में करीब 3 लाख हेक्टेयर फसल पर संकट की खबरें सामने आई हैं।

13 सितंबर तक महाराष्ट्र में मौसमी बारिश की स्थिति
13 सितंबर तक महाराष्ट्र में मौसमी बारिश की स्थिति

तालुका स्तर पर ज्यादा चिंता

राज्य की औसत बारिश से ज्यादा गंभीर तस्वीर कई तालुका और मंडल स्तर पर दिखाई दे रही है। मराठवाड़ा के 76 तालुकों में से 24 तालुक ऐसे हैं, जहां जून से सितंबर के बीच होने वाली सामान्य बारिश की आधी बारिश भी नहीं हुई है।

बारिश कम होने से कुएं, बोरवेल, नाले और दूसरे जलस्रोतों पर भी दबाव बढ़ रहा है। अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों के साथ रबी की खेती और पीने के पानी को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है।

सरकार ने मांगी फसल की रिपोर्ट

इसी बीच राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मराठवाड़ा के सभी जिलाधिकारियों, प्रांत अधिकारियों और तहसीलदारों को खेतों का दौरा कर फसल की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से किसानों की फसल, पानी और पशुओं के चारे की स्थिति की जानकारी जुटाने को कहा गया है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि छत्रपति संभाजीनगर विभाग में अब तक सामान्य बारिश की 57.78 प्रतिशत बारिश ही हुई है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 106.38 प्रतिशत था। जिलेवार देखें तो छत्रपति संभाजीनगर में 82.36 प्रतिशत, जालना में 80.04 प्रतिशत, नांदेड में 74.23 प्रतिशत, हिंगोली में 70.08 प्रतिशत, बीड में 64.05 प्रतिशत, धाराशिव में 62.73 प्रतिशत, परभणी में 55.34 प्रतिशत और लातूर में 52.18 प्रतिशत बारिश हुई है।

विभाग के कुल 496 मंडलों में से 218 मंडल ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश के मुकाबले 50 से 75 प्रतिशत तक ही बारिश हुई है।

बांधों में कितना पानी?

बारिश कम होने का असर अब बांधों और दूसरे जलस्रोतों पर भी दिख रहा है। छत्रपति संभाजीनगर विभाग के 11 बड़े बांधों में 66.74 प्रतिशत पानी है, जबकि 76 मध्यम बांधों में 21.34 प्रतिशत और 780 छोटे बांधों में सिर्फ 20.48 प्रतिशत पानी बचा है।

वहीं विभाग में करीब 93 प्रतिशत खरीफ क्षेत्र में बुआई हो चुकी है। अब फसल को बचाने के लिए किसानों को आगे की बारिश का इंतजार है।

चारे को लेकर भी चिंता

बारिश की कमी का असर सिर्फ फसलों तक सीमित नहीं है। पशुओं के चारे को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। हालांकि फिलहाल विभाग में करीब 55.66 लाख पशुधन के लिए 1.07 करोड़ मीट्रिक टन चारा भंडार उपलब्ध बताया गया है। लेकिन अगर बारिश की स्थिति आगे भी खराब रही तो चारे और पानी की समस्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त से 11 सितंबर के बीच करीब 20 दिनों तक अच्छी या लगातार बारिश नहीं हुई। यानी इस दौरान बारिश का लंबा ब्रेक रहा। ऐसे में सरकार अब फसलों के साथ पानी और चारे की स्थिति का भी जायजा ले रही है।

अब खेतों की स्थिति देखकर होगा फैसला

सरकार ने अधिकारियों को सिर्फ कागजों पर आंकड़े देखने के बजाय सीधे खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद फसल, पानी, चारे और किसानों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

बारिश की कमी लगातार बनी रही तो सूखे जैसे हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में किसान संगठनों और किसानों की मांग है कि सरकार फसल नुकसान का आकलन कर समय रहते राहत और जरूरी उपायों पर फैसला ले। महाराष्ट्र में लंबे ड्राई स्पेल के कारण फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

रिपोर्ट: सिद्धनाथ माने, लातूर

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में बारिश का संकट, मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
MaharashtraMarathawadaRain deficitMonsoonSoyabean crop
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs