Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट
एग्री बुलेटिन

IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) और ग्रामीण मूल्य विकास न्यास (एफडीआरवीसी) के बीच हुए इस समझौते से देशभर के 10 लाख से अधिक किसानों और 800 से अधिक एफपीओ को

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 मई 2025· 2 min read

agriculture newsFDRVCFPO
IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

अगली पीढ़ी के नैनो उर्वरकों और टिकाऊ कृषि इन्पुट्स के साथ एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए इफको ने ग्रामीण मूल्य श्रृंखला विकास न्यास (FDRVC) के साथ हाथ मिलाया। समझौता ज्ञापन पर आधिकारिक रूप से इफको के विपणन निदेशक श्री योगेन्द्र कुमार और एफडीआरवीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपिन बिहारी ने हस्ताक्षर किए।

देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) और ग्रामीण मूल्य विकास न्यास (FDRVC) के बीच हुए इस समझौते से देशभर के 10 लाख से अधिक किसानों और 800 से अधिक एफपीओ को लाभ मिलेगा। इस साझेदारी के तहत किसानों को नैनो उर्वरकों, जैविक इनपुट, विशेष उर्वरकों और टिकाऊ कृषि तकनीकों तक आसान और सस्ती पहुंच मिलेगी। यह जानकारी इफ़को ने सोशल मीडिया एक्स के ऑफिसियल अकाउंट के ज़रिए दी है।

ये भी पढ़ें - उत्पादन में गिरावट के बावजूद भारत का चीनी का अंतिम स्टॉक 2025 के अंत तक की मांग के लिए पर्याप्त है: NFCSF

इस समझौते से क्या होगा ?

इस समझौते से पूरे भारत में किसानों को उन्नत, टिकाऊ और किफायती कृषि इनपुट्स जैसे कि नैनो उर्वरक, जैव-उत्तेजक, विशेष उर्वरक तक पहुंच आसान करवाना है। इससे छोटे और सीमांत किसानों की खेती को ज्यादा उत्पादक, लाभदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा। इफको के विपणन निदेशक श्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह समझौता इफको के उत्पादों की पहुंच देश के दूर-दराज़ के गांवों तक बढ़ाएगा।

FDRVC की भूमिका क्या है?
FDRVC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपिन बिहारी ने बताया कि संस्था का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। वह एफपीओ के माध्यम से किसानों तक सीधे पहुंच बनाएगी। साथ ही किसानों को इसके लिए ट्रेनिंग देगी और सामुदायिक नेतृत्व को बढ़ावा देगी।जिसकी मदद से एफपीओ खुद एक आत्मनिर्भर ग्रामीण उद्यम बन सकेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs