Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. DGFT का ऐलान: 21 से 31 जनवरी 2026 तक खुलेंगे गेहूं उत्पाद निर्यात के आवेदन
एग्री बुलेटिन

DGFT का ऐलान: 21 से 31 जनवरी 2026 तक खुलेंगे गेहूं उत्पाद निर्यात के आवेदन

केंद्र सरकार ने करीब तीन साल बाद गेहूं के आटे और उससे बने उत्पादों के 5 लाख टन निर्यात को सीमित रूप से मंजूरी दी है। यह निर्यात तय कोटे और लाइसेंस के तहत होगा, जबकि गेहूं के सीधे निर्यात पर रोक जारी र

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 जनवरी 2026· 2 min read

agriculture newsDGFTExport
DGFT का ऐलान: 21 से 31 जनवरी 2026 तक खुलेंगे गेहूं उत्पाद निर्यात के आवेदन

केंद्र सरकार ने करीब तीन साल बाद गेहूं के आटे और उससे बने उत्पादों के 5 लाख टन निर्यात को सीमित रूप से मंजूरी दी है। यह निर्यात तय कोटे और लाइसेंस के तहत होगा, जबकि गेहूं के सीधे निर्यात पर रोक जारी रहेगी। अच्छे मानसून और बेहतर पैदावार की उम्मीद के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने करीब तीन साल बाद गेहूं से जुड़े उत्पादों के निर्यात में आंशिक राहत दी है। सरकार ने 5 लाख टन गेहूं का आटा और उससे बने अन्य उत्पादों के निर्यात को मंजूरी दे दी है। हालांकि, गेहूं के सीधे निर्यात पर रोक पहले की तरह जारी रहेगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्यात एक तय कोटे के तहत ही होगा। यानी तय मात्रा से ज्यादा निर्यात की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके लिए कंपनियों को सरकार से अलग-अलग लाइसेंस लेना होगा और उसी के आधार पर निर्यात किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी दालों पर 30% शुल्क, भारत–US ट्रेड डील पर बढ़ा तनाव

21 जनवरी से आवेदन शुरू
DGFT ने बताया कि जो भी कंपनियां गेहूं के उत्पादों का निर्यात करना चाहती हैं, उन्हें निदेशालय में आवेदन करना होगा। आवेदन का पहला दौर 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके बाद, जब तक तय की गई पूरी मात्रा का आवंटन नहीं हो जाता, हर महीने के आखिरी 10 दिनों में आवेदन मंगाए जाएंगे। एक बार जारी किया गया निर्यात लाइसेंस छह महीने तक मान्य रहेगा।

मई 2022 में लगी थी रोक
आपको बता दें कि देश में गेहूं की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने मई 2022 में गेहूं और बाद में उसके उत्पादों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब हालात कुछ बेहतर नजर आ रहे हैं। अच्छे मानसून, मजबूत बुआई और बेहतर पैदावार की उम्मीद को देखते हुए सरकार ने गेहूं के आटे और प्रोसेस्ड उत्पादों के निर्यात को सीमित मात्रा में फिर से खोलने का फैसला लिया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— DGFT का ऐलान: 21 से 31 जनवरी 2026 तक खुलेंगे गेहूं उत्पाद निर्यात के आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs