News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. भावनगर में बैंगन के दाम गिरे, किसान फसल खेतों में फेंकने को मजबूर
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

भावनगर में बैंगन के दाम गिरे, किसान फसल खेतों में फेंकने को मजबूर

गुजरात के भावनगर में बैंगन की बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को मंडियों में सिर्फ 3 से 5 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है। कम कीमत के कारण उत्पादन लागत और परिवहन खर्च तक नहीं निकल पा रहा है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·20 Jul 2026

गुजरात के भावनगर जिले में बैंगन की बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही है।

गुजरात के भावनगर जिले में बैंगन की बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही है।

गुजरात के भावनगर जिले में बैंगन की बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही है। मंडियों में बैंगन का भाव महज 3 से 5 रुपये प्रति किलो रह गया है। ऐसे में किसानों के लिए फसल बेचना भी घाटे का सौदा बन गया है। कई किसान बैंगन को मंडी ले जाने के बजाय खेतों में ही फेंककर नष्ट करने को मजबूर हैं।

लागत निकालना भी हुआ मुश्किल

किसानों का कहना है कि मौजूदा कीमतों में मजदूरी, परिवहन और उत्पादन लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है। खेती की जुताई, बुवाई, खाद, दवाइयां, सिंचाई और अन्य खर्चों को मिलाकर एक बीघा में करीब 10 से 15 हजार रुपये की लागत आती है। सामान्य परिस्थितियों में एक बीघा से 50 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हो सकती है, लेकिन इस बार दाम गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान बोले- मंडी ले जाना भी घाटे का सौदा

किसान राजुभाई सोलंकी ने बताया कि उन्होंने ढाई बीघा में बैंगन की खेती की है। इस बार फसल अच्छी हुई, लेकिन मंडी में भाव केवल 3 से 5 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। उनका कहना है कि इतनी कीमत पर बिक्री करने से मजदूरी का खर्च भी नहीं निकलता। इसी वजह से वे अब तक 100 मन से ज्यादा बैंगन खेत के बाहर फेंक चुके हैं और फसल उखाड़ना भी शुरू कर दिया है।

पहले 30 रुपये किलो था भाव

एक अन्य किसान मनुभाई ने बताया कि जब इस सीजन में बैंगन की आवक शुरू हुई थी, तब इसका भाव करीब 30 रुपये प्रति किलो था। लेकिन अब कीमत घटकर करीब 3 रुपये प्रति किलो रह गई है। ऐसे में फसल को मंडी तक पहुंचाने का किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है। इसी कारण कई किसान बैंगन तोड़कर खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं।

किसानों ने की उचित दाम की मांग

किसानों का कहना है कि यदि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिला तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने की मांग की है।

News Potli.
Clip & Share
“

— भावनगर में बैंगन के दाम गिरे, किसान फसल खेतों में फेंकने को मजबूर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
GujaratBhavnagarBrinjalNewsPotli Farmers
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर जारी सत्याग्रह प्रशासन द्वारा ख़त्म करवा दिया गया है।
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर में प्रशासन ने खत्म कराया सत्याग्रह, प्रदर्शनकारियों को अस्पताल भेजा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में कई दिनों से चल रहा आदिवासियों का सत्याग्रह प्रशासन ने समाप्त करा दिया है।

Pooja Rai·19 Jul 2026
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आदिवासियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

MP के 'फांसी आंदोलन' की गूंज PMO तक, जानिए क्यों विरोध कर रहे हैं आदिवासी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासियों का आंदोलन तेज हो गया है। उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए वे पिछले कई दिनों से धरना और अनशन कर रहे हैं। आंदोलन की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंचने के बाद केंद्र ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Pooja Rai·18 Jul 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत

नारी तू नारायणी – यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर महिला की शक्ति, समर्पण और योगदान का प्रतीक है. 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी. इसके बाद UN ने इसी दिन को ध्यान में र

Pooja Rai·08 Mar 2025·4 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs