Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'Bihar Krishi App'...इसका उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए
एग्री बुलेटिन

'Bihar Krishi App'...इसका उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए

बिहार कृषि ऐप एक हिंदी कृषि ऐप है, जिसे विशेष रूप से बिहार के किसानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। कृषि विशेषज्ञों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा, मौसम और मंडी की वास्तविक जानकारी, डिजिटल पासबुक क

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 जुलाई 2025· 3 min read

agriculture newsbihar agriculture newsBihar Krishi App
'Bihar Krishi App'...इसका उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए

'Bihar Krishi App'...इसका उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए

बिहार कृषि ऐप एक हिंदी कृषि ऐप है, जिसे विशेष रूप से बिहार के किसानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। कृषि विशेषज्ञों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा, मौसम और मंडी की वास्तविक जानकारी, डिजिटल पासबुक की सुविधा, हिंदी और भोजपुरी में मिलेगी सभी जानकारी, इस ऐप को किसान एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

खेती किसानी में तकनीक का इस्तेमाल तो हो ही रहा है लेकिन अब इसके आगे खेती में Digitalisation भी हो रहा है। कृषि में इसके बहुत फायदे हैं। इससे किसानों को कम समय में सटीक जानकारी मिलेगी, चाहें मौसम की बात हो या कीट और बीमारी की। चाहें मिट्टी की सेहत के बारे में पता करना हो या किसी योजना के बारे में, सब्सिडी चाहिए या पीएम किसान अब सब एक फ़ोन से ऐप के जरिए संभव है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने बिहार कृषि ऐप लॉंच किया है।

डिजिटल पासबुक की सुविधा
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। इसके माध्यम से कृषि संबंधी सभी जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी। ऐप में किसानों के लिए एक डिजिटल पासबुक सुविधा होगी, जो बैंक पासबुक की तरह काम करेगी। इसमें किसान को मिलने वाले सभी सरकारी लाभ, अनुदान, भुगतान की जानकारी, आवेदन की स्थिति और स्वीकृति का ब्यौरा अपडेट होता रहेगा. यह पासबुक पारदर्शिता बढ़ाएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी.

ये भी पढ़ें - धान के बदले इन फसलों की खेती करने पर किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

कृषि विशेषज्ञों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा
किसान सीधे ऐप के जरिए सिंचाई सब्सिडी, बीज वितरण, कृषि उपकरण अनुदान जैसी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की वास्तविक स्थिति और documents की जांच भी ऐप पर होगी। ऐप पर किसान फसलों में लगने वाले रोगों, कीटों और खरपतवार की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही, कृषि विशेषज्ञों से वीडियो कॉल या चैट के माध्यम से सलाह ले सकेंगे।

मौसम और मंडी की वास्तविक जानकारी
किसान अपने खेत का Soil Health Card ऐप पर देख सकेंगे। मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर ऐप खुद ही उर्वरकों और फसल चक्र का सुझाव देगा। ऐप पर राज्य के सभी कृषि मंडियों में धान, गेहूं, मक्का, सब्जियों आदि का रियल-टाइम बाजार भाव दिखेगा। इससे किसान सही समय और सही कीमत पर फसल बेच सकेंगे। किसानों को बारिश, ओलावृष्टि, तूफान जैसे मौसमी बदलावों की पूर्व सूचना ऐप के माध्यम से मिलेगी। इससे वे समय रहते फसल सुरक्षा के उपाय कर सकेंगे।

ऐसे करें download
ऐप में ‘बिहार कृषि रेडियो’ का फीचर होगा, जहां किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, सरकारी योजनाओं और सफल किसानों की कहानियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही, खेती की नई तकनीकों पर ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध होंगे।
‘‘बिहार कृषि’’ ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जिला-प्रखंड का विवरण दर्ज करना होगा। यह ऐप हिंदी और भोजपुरी भाषा में उपलब्ध है, ताकि हर किसान इसे आसानी से समझ सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'Bihar Krishi App'...इसका उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs