Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2024-25 में खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन संभव, पढ़िए, इस बार किस फसल की होगी बंपर पैदावार
एग्री बुलेटिन

2024-25 में खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन संभव, पढ़िए, इस बार किस फसल की होगी बंपर पैदावार

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने साल 2024-25 के लिए खरीफ की फसलों की पैदावार को लेकर अनुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक इस बार चावल और मक्के की रिकॉर्ड पैदावार हो सकती है। अनुमान है कि चावल का उत्पादन प

NP

Jalish· Correspondent

5 नवंबर 2024· 3 min read

agricultureagriculture ministrybajra
2024-25 में खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन संभव, पढ़िए, इस बार किस फसल की होगी बंपर पैदावार

2024-25 में खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन संभव, पढ़िए, इस बार किस फसल की होगी बंपर पैदावार

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने साल 2024-25 के लिए खरीफ की फसलों की पैदावार को लेकर अनुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक इस बार चावल और मक्के की रिकॉर्ड पैदावार हो सकती है। अनुमान है कि चावल का उत्पादन पिछली बार के मुकाबले 66.75 लाख मीट्र‍िक टन बढ़ सकता है। कृषि मंत्रालय ने फसल सीजन 2024-25 के दौरान देश में 1199.34 लाख मीट्र‍िक टन चावल पैदा होने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल यानी 2023-24 के दौरान 1132.59 लाख मीट्र‍िक टन ही था। ये सिर्फ खरीफ सीजन का उत्पादन है।

मंगलवार को कृषि मंत्रालय ने साल 2024-25 के लिए खरीफ सीजन की मुख्य फसलों के उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1647.05 लाख टन अनुमानित है, ये पिछले साल की तुलना में 89.37 लाख टन ज्यादा और औसत उत्पादन के मुकाबले 124.59 लाख टन ज्यादा है। बताया गया है कि चावल, ज्वार और मक्का के अच्छे उत्पादन की वजह खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी संभव है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों, वैज्ञानिकों की मेहनत और सरकार की सही नीति की वजह से उत्पादन बढ़ रहा है।

मक्का उत्पादन

खरीफ सीजन के मक्के का उत्पादन 245.41 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 मुकाबले 3 टन ज्यादा है। पिछले बार मक्के का उत्पादन 222.45 टन ही था। खरीफ सीजन में पैदा होने वाले मोटे अनाजों का उत्पादन 378.18 लाख टन अनुमानित है। इसके अलावा, 2024-25 के दौरान खरीफ सीजन वाली दलहनों का कुल उत्पादन 69.54 लाख टन अनुमानित है। कुल खरीफ तिलहन उत्पादन 257.45 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 15.83 लाख टन ज्यादा है।

बाजारा, कपास का उत्पादन

एक तरफ जहां खरीफ की ज्यादातर फसलों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है तो वहीं दूसरी तरफ बाजरे का उत्पादन इस बार भी घटने के आसार है। साल 2024-25 के दौरान इसके 93.75 लाख मीट्र‍िक टन उत्पादन का अनुमान है, जो 2023-24 में 96.63 लाख मीट्र‍िक टन और 2022-23 103.49 लाख मीट्र‍िक टन था।

बाजरे के साथ ही कपास का उत्पादन भी घटने का अनुमान है। इस बार कपास का उत्पादन 299.26 लाख गांठ होने का अनुमान है, ये पिछले 2023-24 के मुकाबले करीब 25 टन कम है। 2023-24 में कपास का उत्पादन 325.22 लाख गांठ था। आपको बता दें के कपास के कम उत्पादन का सीधा असर टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर पड़ेगा। हालांकि इससे किसानों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि कम उत्पादन की वजह से दाम ज्यादा मिलने की उम्मीद है।

किस फसल का कितना उत्पादन ?

कुल खरीफ उत्पादन 1647.05 लाख टन (रिकार्ड)

चावल 1199.34 लाख टन (रिकार्ड)

मक्का 245.41 लाख टन (रिकार्ड)

मोटे अनाज 378.18 लाख टन

कुल दलहन 69.54 लाख टन

तूर 35.02 लाख टन

उड़द 12.09 लाख टन

मूंग 13.83 लाख टन

कुल तिलहन 257.45 लाख टन

मूंगफली 103.60 लाख टन

सोयाबीन 133.60 लाख टन

गन्ना 4399.30 लाख टन

कपास 299.26 लाख गांठ (170 किलो ग्राम/ गांठ)

पटसन एवं मेस्ता 84.56 लाख गांठ (180 किलो ग्राम/गांठ)

News Potli.
Clip & Share
“

— 2024-25 में खरीफ की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन संभव, पढ़िए, इस बार किस फसल की होगी बंपर पैदावार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs