Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशु पालन
  3. 10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते
पशु पालन

10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

सरकार के GST कटौती फैसले से किसानों और डेयरी सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। दूध-पनीर टैक्स फ्री हुए हैं, ट्रैक्टर और खाद सस्ते होंगे, जिससे 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। यह कदम खेती-किसानी, स

NP

Pooja Rai· Correspondent

8 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newsdairy businessGST
10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

सरकार के GST कटौती फैसले से किसानों और डेयरी सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। दूध-पनीर टैक्स फ्री हुए हैं, ट्रैक्टर और खाद सस्ते होंगे, जिससे 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। यह कदम खेती-किसानी, सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

सरकार ने GST की दरों में कटौती करके किसानों और डेयरी सेक्टर को बड़ी राहत दी है। सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, इस फैसले से सीधे तौर पर 10 करोड़ से ज्यादा डेयरी किसानों को फायदा होगा और सहकारी संस्थाओं को मजबूती मिलेगी।

नई दरों से खाद बनाने में लगने वाले कच्चे माल पर टैक्स कम होगा, जिससे खाद महंगी नहीं होगी और किसानों को बुवाई के समय सस्ती और समय पर उपलब्ध हो सकेगी। दूध और पनीर को टैक्स से छूट देने के साथ-साथ डेयरी प्रोसेसिंग मशीनों पर भी टैक्स कम किया गया है। इससे किसानों और अमूल जैसी डेयरी कंपनियों की कमाई बढ़ेगी।

छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा
ट्रैक्टर और उसके पुर्ज़ों पर GST कम होने से छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि ये ट्रैक्टर खेती और सामान ढोने के काम में आते हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से गांव और कस्बों में मांग बढ़ेगी, जरूरी खाद्य चीजें सस्ती होंगी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ट्रकों और गाड़ियों पर टैक्स कम होने से माल ढुलाई सस्ती होगी और निर्यात क्षमता भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैविक कीटनाशक भी सस्ते होंगे
इसके अलावा, अब जैविक कीटनाशक (bio-pesticides) सस्ते होंगे, जिससे किसान प्राकृतिक खेती की ओर ज्यादा प्रोत्साहित होंगे। कुल मिलाकर, ये GST सुधार कृषि, डेयरी और सहकारी क्षेत्र के लिए बड़े बदलाव साबित हो सकते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

Pooja Rai·1 फ़र॰ 2026·2 min
दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 जन॰ 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 दिस॰ 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs