लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए हाल ही में एक नई योजना की शुरुआत की जिसका नाम है 'कृषक मुफ्त बिजली सिंचाई योजना'। इस योजना के तहत किसानों को उनके निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही गयी है। सरकार के अनुसार इस योजना का लाभ करीब 14.32 लाख किसानों को मिलेगा। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के लाभ के लिए उम्मीद से भी कम किसानों ने आवेदन किया है जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है।
कृषक मुफ्त बिजली सिंचाई योजना के तहत सिंचाई के लिए बुंदेलखंड के किसानों को 1,300 यूनिट प्रतिमाह और राज्य के अन्य हिस्सों के किसानों को 1,045 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा। लेकिन अब तक सिर्फ़ 50 हजार किसानों ने ही आवेदन किया है और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून नजदीक आ गई है।
आवेदन क्यों नहीं कर रहे हैं किसान?
उत्तर प्रदेश के 15 लाख किसानों के पास निजी नलकूप चलाने के लिए बिजली कनेक्शन है। जबकि आवेदन महज 50 हजार किसानों ने ही किया है। माना जा रहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिये जो शर्तें रखी गई हैं वह किसानों को रास नहीं आ रहा जिसकी वजह से किसान आवेदन करने से कतरा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की है कि फ्री बिजली योजना की शर्तों को आसान किया जाए जिससे किसान इसका फ़ायदा उठा सकें।
योजना के लिए क्या है शर्तें?
यही वह शर्तें हैं जिसकी वजह से किसान इस योजना में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं-
1. 31 मार्च 2023 तक के सभी बकाया बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
2.बिजली मीटर लगवाना अनिवार्य है।
3.10 हार्स पावर तक के बिजली कनेक्शन पर 1,045 यूनिट बिजली मुफ्त रहेगी और इसके ऊपर बिजली खर्च होने पर कोई छूट नहीं दिया जाएगा।
ये भी देखें -
उत्तर प्रदेश सरकार की मुफ्त बिजली सिंचाई योजना का लाभ क्यों नहीं लेना चाह रहे हैं किसान?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए हाल ही में एक नई योजना की शुरुआत की जिसका नाम है 'कृषक मुफ्त बिजली सिंचाई योजना'। इस योजना के तहत किसानों को उनके निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली
Pooja Rai· Correspondent
4 जून 2024· 2 min read
और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब
