Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Seafood Exports में फिर आएगी रफ्तार, US ने शुल्क घटाकर 18% किया
एग्री बुलेटिन

Seafood Exports में फिर आएगी रफ्तार, US ने शुल्क घटाकर 18% किया

अमेरिका ने भारतीय समुद्री उत्पादों पर आयात शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारत के सी-फूड निर्यात में फिर से तेज़ी आने की उम्मीद है। ऊंचे शुल्क के कारण हाल के महीनों में अमेरिका को मछली निर्य

NP

Pooja Rai· Correspondent

3 फ़रवरी 2026· 2 min read

agriculture newsimport dutyINDIA-US TRADE DEAL
Seafood Exports में फिर आएगी रफ्तार, US ने शुल्क घटाकर 18% किया

Seafood Exports में फिर आएगी रफ्तार, US ने शुल्क घटाकर 18% किया

अमेरिका ने भारतीय समुद्री उत्पादों पर आयात शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारत के सी-फूड निर्यात में फिर से तेज़ी आने की उम्मीद है। ऊंचे शुल्क के कारण हाल के महीनों में अमेरिका को मछली निर्यात में गिरावट आई थी, लेकिन अब नए ऑर्डर मिलने और निर्यात पुराने स्तर पर लौटने की संभावना जताई जा रही है।

अमेरिका द्वारा भारतीय समुद्री उत्पादों पर लगाया गया शुल्क घटाए जाने के बाद भारत के सी-फूड निर्यात में फिर से तेज़ी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सी-फूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) के अनुसार, अमेरिका ने आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है।

15 प्रतिशत घटा मछली निर्यात
एक रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएशन के महासचिव के. एन. राघवन ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल से नवंबर के बीच अमेरिका को भारत से मछली निर्यात मात्रा के लिहाज़ से 15 प्रतिशत घटकर 2,01,501 टन रह गया, जबकि निर्यात मूल्य 6.3 प्रतिशत गिरकर 1.72 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 1.84 अरब डॉलर था।उन्होंने कहा कि शुल्क घटने के बाद अब प्रतिस्पर्धा का माहौल फिर बराबरी पर आ गया है और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। राघवन के मुताबिक, 18 प्रतिशत शुल्क लागू होने से निर्यात दोबारा पुराने स्तर पर लौटने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अनाज उत्पादन बढ़ा, चावल पीछे छूटा: बिहार का कृषि लेखा-जोखा

समुद्री उत्पादों का एक बड़ा बाज़ार है अमेरिका
दरअसल, अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगा दिया था, जिसमें भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने से जुड़ा 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था। इसके बाद नए निर्यात ऑर्डर लगभग रुक गए थे। निर्यातक केवल पुराने समझौतों के तहत ही माल भेज रहे थे और कई खेपें अमेरिका में बॉन्डेड वेयरहाउस में रखी गई थीं।
सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम हुआ है।अमेरिका, चीन और यूरोपीय संघ के बाद भारत के लिए समुद्री उत्पादों का एक बड़ा बाज़ार है। भारत के कुल सी-फूड निर्यात में जमे हुए मछली उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 83 प्रतिशत है।

SEAI ने इस फैसले को बेहद सकारात्मक बताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भारतीय समुद्री उत्पादों के निर्यात में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Seafood Exports में फिर आएगी रफ्तार, US ने शुल्क घटाकर 18% किया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs