Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. NITI Aayog का प्लान: 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक दोगुना उत्पादन
एग्री बुलेटिन

NITI Aayog का प्लान: 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक दोगुना उत्पादन

नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक उत्पादन दोगुना कर सकता है।2022 में 26.06 मिलियन टन उत्पादन हुआ था, जो 2030 तक 34.45 और 2047 तक 51.57 मिलियन टन पहुँच

NP

Pooja Rai· Correspondent

9 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
NITI Aayog का प्लान: 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक दोगुना उत्पादन

NITI Aayog का प्लान: 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक दोगुना उत्पादन

नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक उत्पादन दोगुना कर सकता है।2022 में 26.06 मिलियन टन उत्पादन हुआ था, जो 2030 तक 34.45 और 2047 तक 51.57 मिलियन टन पहुँच सकता है।इसके लिए क्लस्टर आधारित खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, तकनीक और जलवायु अनुकूलन पर जोर दिया गया है। 2030 तक 3.79 मिलियन टन और 2047 तक 16.48 मिलियन टन अधिशेष दाल उपलब्ध होने की संभावना है।

नीति आयोग ने दाल उत्पादन को लेकर बड़ा रोडमैप जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर हो सकता है और 2047 तक उत्पादन को दोगुना कर सकता है। फिलहाल 2022 में देश में 26.06 मिलियन टन दाल का उत्पादन हुआ था, जो 2030 तक 34.45 मिलियन टन और 2047 तक 51.57 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है।

दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए ये करना होगा
रिपोर्ट के मुताबिक, दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई रणनीतियां अपनानी होंगी। इसमें खास इलाकों में दालों की क्लस्टर आधारित खेती, हर क्षेत्र के हिसाब से नई तकनीकों का इस्तेमाल, किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और ट्रीटमेंट किट उपलब्ध कराना, ‘वन ब्लॉक वन सीड विलेज’ मॉडल लागू करना और बदलते मौसम को ध्यान में रखकर खेती करना शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीज, चारा और बर्बादी मिलाकर करीब 11% दाल उत्पादन का हिस्सा इस्तेमाल हो जाता है। इसके बावजूद 2030 तक भारत में 3.79 मिलियन टन और 2047 तक 16.48 मिलियन टन का अधिशेष (सर्प्लस) दाल बच सकती है।

ये भी पढ़ें - विवाहित बेटियों को मिलेगा पिता की कृषि भूमि में हिस्सा, यूपी सरकार का प्रस्ताव

सेहत के लिए भी अहम
साथ ही नीति आयोग ने लोगों की सेहत पर भी ध्यान दिलाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दालों को पोषण का अहम स्रोत मानते हुए लोगों को इसके फायदे बताना और डाइट में शामिल करने की जागरूकता बढ़ाना ज़रूरी है। कुल मिलाकर, अगर सरकार और किसान मिलकर सुझाए गए कदम उठाते हैं, तो भारत दाल उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर होगा बल्कि भविष्य में अधिशेष पैदा कर स्थायी खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित कर पाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— NITI Aayog का प्लान: 2030 तक दालों में आत्मनिर्भर और 2047 तक दोगुना उत्पादन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs