Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज
कमाई की बात

MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

इस साल रबी सीजन में बिहार ने 3.50 लाख क्विंटल गेहूं के प्रमाणित बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बीज उत्पादन के लिए राज्य में 21 ज़िलों को चिन्हित किया गया हैं। जिसमें 15 जिलों में व्यक्तिगत रूप से किसान

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अक्टूबर 2024· 3 min read

agriculture newsbiharbihar agriculture news
MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

इस साल रबी सीजन में बिहार ने 3.50 लाख क्विंटल गेहूं के प्रमाणित बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बीज उत्पादन के लिए राज्य में 21 ज़िलों को चिन्हित किया गया हैं। जिसमें 15 जिलों में व्यक्तिगत रूप से किसान और बाक़ी के छः जिलों में किसान संगठन FPO द्वारा बीज का उत्पादन किया जाएगा।

बिहार में कृषि विभाग ने प्रदेश में गेहूं के बीज का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडे का कहना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य भर में सभी किसानों को प्रमाणित बीज मिलेगी, जिससे गेहूं का उत्पादन भी बढ़ेगा।
रबी सीजन 2024-25 के लिए बिहार में 3.50 लाख क्विंटल गेहूं प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए 21 जिलों को चुना गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बिहार राज्य बीज निगम किसानों को पहले साल फ्री में बीज देगी। इसके अलावा किसानों से उत्पादित बीज की ख़रीद बीज निगम 100 प्रतिशत करेगी। इसके लिए किसानों को MSP से 25-30 प्रतिशत अधिक दाम दिया भी जाएगा। मंत्री ने बताया कि गेहूं की बीज के प्रोसेसिंग और भंडारण की व्यवस्था कर ली गई है।

गेहूं बीज की पूरी उपज खरीदेगी सरकार
मंगल पाण्डेय ने कहा कि राज्य में प्रमाणित गेहूं बीज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर आधार बीज की उपलब्धता बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। प्रमाणित गेहूं बीज उगाने वाले किसानों से बिहार राज्य बीज निगम MSP से 25 से 30 प्रतिशत अधिक मूल्य पर 100 प्रतिशत बीज खरीदेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 8,750 क्विंटल गेहूं का आधार बीज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् तथा कृषि विश्वविद्यालयों से मंगाया जा रहा है और 6000 क्विंटल आधार बीज पहले से ही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मंगाया जाता रहा है।

राज्य में 12 लाख क्विंटल गेहूं बीज की जरूरत
अब राज्य में कुल 14,750 क्विंटल गेहूं का आधार बीज उपलब्ध होगा, जिसे किसानों को मुफ्त में दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी राज्य में 12 लाख क्विंटल गेहूं बीज की जरूरत है, लेकिन अगले कुछ वर्षों में बिहार बीज उत्पादन में आत्म निर्भर हो जाएगा और अन्‍य राज्‍यों को भी बीज उपलब्‍ध कराएगा।

इन 21 जिलों में होगा उत्पादन
प्रमाणित गेहूं बीज के लिए चुने गए 21 में से 15 जिलों में पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, शेखपुरा, भोजपुर, अरवल, जमुई, बाँका, मुंगेर, मधुबनी, सारण एवं सीतामढ़ी में गेहूं बीज उत्पादन कार्य सामान्य किसानों के माध्यम से किया जाएगा। जबकि 6 जिलों- दरभंगा, बक्सर, नवादा, जहानाबाद, पटना और लखीसराय कृषक उत्पादक संघ FPO के माध्यम से किया जाएगा।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs