Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. MSP पर CCI की रिकॉर्ड कपास खरीद, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा
एग्री बुलेटिन

MSP पर CCI की रिकॉर्ड कपास खरीद, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

2025–26 सीजन में कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अब तक 50 लाख बेल कपास MSP पर खरीदी है, जो पिछले साल से 60% ज्यादा है। इससे कपास के दामों को सहारा मिला है और किसान बाजार के बजाय CCI को कपास बेच रहे

NP

Pooja Rai· Correspondent

25 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newscotton procurementCOTTON PRODUCTION
MSP पर CCI की रिकॉर्ड कपास खरीद, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

MSP पर CCI की रिकॉर्ड कपास खरीद, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

2025–26 सीजन में कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अब तक 50 लाख बेल कपास MSP पर खरीदी है, जो पिछले साल से 60% ज्यादा है। इससे कपास के दामों को सहारा मिला है और किसान बाजार के बजाय CCI को कपास बेच रहे हैं। कम रकबा और खराब मौसम के कारण इस साल कपास उत्पादन थोड़ा घटने का अनुमान है।

कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मौजूदा 2025–26 सीजन में अब तक करीब 50 लाख गांठ (बेल) कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी है। यह खरीद पिछले साल की इसी अवधि (मिड-दिसंबर तक 31 लाख बेल) के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत ज्यादा है।CCI के चेयरमैन और एमडी ललित कुमार गुप्ता के मुताबिक, इस सीजन में अब तक 118 लाख बेल कपास मंडियों में आई है, जिसमें से 50 लाख बेल CCI ने खरीदी है। फिलहाल रोज़ाना 2 लाख से ज्यादा बेल की खरीद हो रही है।

खरीद सबसे ज़्यादा तेलंगाना में
19 दिसंबर तक CCI ने कुल 230.23 लाख क्विंटल कपास खरीदी, जिसकी कीमत करीब 18,238 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा खरीद तेलंगाना और महाराष्ट्र में हुई है। तेलंगाना में 93.87 लाख क्विंटल (₹7,445 करोड़) और महाराष्ट्र में 47.69 लाख क्विंटल (₹3,779 करोड़)।
CCI के मुताबिक कपास की खरीद कर्नाटक में 21.49 लाख क्विंटल (₹1,708 करोड़), गुजरात में 19.23 लाख क्विंटल (₹1,546 करोड़), आंध्र प्रदेश में ₹972 करोड़, राजस्थान में ₹848 करोड़, हरियाणा में ₹484 करोड़, ओडिशा में ₹315 करोड़ और पंजाब में ₹103 करोड़ रुपये की हुई है।

ये भी पढ़ें - सरसों की बुवाई में 4.3% की बढ़ोतरी, राजस्थान से यूपी तक सरसों की फसल ने पकड़ी रफ्तार

दाम बढ़कर ₹7,800 प्रति क्विंटल के आसपास
CCI की खरीद से कपास के दामों को सहारा मिला है। सीजन की शुरुआत में कपास के भाव ₹7,200–7,300 प्रति क्विंटल थे, जो अब बढ़कर ₹7,800 प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गए हैं। हालांकि अभी भी दाम MSP से नीचे हैं। सरकार ने 2025–26 के लिए मध्यम रेशा कपास का MSP ₹7,710 प्रति क्विंटल और लंबे रेशा कपास का MSP ₹8,110 प्रति क्विंटल तय किया है।कपास की दबाई (प्रेस्ड कॉटन) के दाम भी बढ़कर करीब ₹54,000 प्रति कैंडी (356 किलो) हो गए हैं। बाजार से ज्यादा दाम मिलने के कारण किसान CCI को कपास बेचने को तरजीह दे रहे हैं।

कम हुआ है कपास की खेती का रकबा
इस साल कपास की खेती का रकबा कम हुआ है और मौसम की मार भी पड़ी है। बेमौसम बारिश से कई राज्यों में कपास की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। कृषि मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक 2025–26 में कपास उत्पादन 292.15 लाख बेल रहने की संभावना है, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। फिलहाल साल के अंत तक कपास आयात पर कोई आयात शुल्क नहीं लगाया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP पर CCI की रिकॉर्ड कपास खरीद, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs