Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. India-EU ट्रेड डील : कृषि और समुद्री उत्पादों के लिए नए अवसर
एग्री बुलेटिन

India-EU ट्रेड डील : कृषि और समुद्री उत्पादों के लिए नए अवसर

भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारतीय कृषि उत्पादों जैसे चाय, कॉफी, मसाले, प्रोसेस्ड फूड और समुद्री उत्पादों के निर्यात पर ड्यूटी में छूट मिलेगी। इससे EU के बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और क

NP

Pooja Rai· Correspondent

28 जनवरी 2026· 3 min read

agriculture newsFTAIndia-EU Free Trade Deal:
India-EU ट्रेड डील : कृषि और समुद्री उत्पादों के लिए नए अवसर

India-EU ट्रेड डील : कृषि और समुद्री उत्पादों के लिए नए अवसर

भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारतीय कृषि उत्पादों जैसे चाय, कॉफी, मसाले, प्रोसेस्ड फूड और समुद्री उत्पादों के निर्यात पर ड्यूटी में छूट मिलेगी। इससे EU के बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों व निर्यातकों को फायदा होगा। डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को छूट से बाहर रखा गया है, जबकि MSME, तटीय समुदायों और आयुष सेवाओं को इस समझौते से खास बढ़ावा मिलेगा।

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत भारत को अपने कई कृषि उत्पादों के निर्यात पर ड्यूटी में छूट मिली है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इससे प्रोसेस्ड फूड, चाय, कॉफी, मसाले, टेबल ग्रेप्स (अंगूर), भेड़ और मेमने का मांस जैसे उत्पादों का EU के 27 देशों में निर्यात बढ़ने की उम्मीद है।

इसके अलावा घेरकिन, खीरा, स्वीट कॉर्न, सूखी प्याज और कुछ अन्य फल-सब्जी उत्पादों को भी यूरोपीय बाजार में विशेष बाजार पहुंच मिलेगी। ड्यूटी में छूट से भारतीय उत्पाद वहां ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों को रखा गया सुरक्षित
सरकार ने साफ किया है कि डेयरी, अनाज, पोल्ट्री, सोया मील और कुछ फल-सब्जियां संवेदनशील क्षेत्र हैं, इसलिए इन पर भारत ने कोई आयात शुल्क छूट नहीं दी है। खासतौर पर डेयरी सेक्टर में भारत ने अब तक किसी भी FTA में छूट नहीं दी, क्योंकि इससे छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका जुड़ी है।

ये भी पढ़ें - India-EU FTA: कारोबार के नए रास्ते खुले, कृषि और डेयरी सेक्टर को भारत ने रखा सुरक्षित

निर्यातकों को मिलेगा आसान फायदा
बिज़नेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समझौते के तहत यह भी तय किया गया है कि निर्यात होने वाले सामान का पर्याप्त प्रोसेसिंग या निर्माण भारत में हो, तभी उसे ड्यूटी में छूट मिलेगी। नियम ऐसे बनाए गए हैं कि MSME यानी छोटे-मझोले उद्योगों को भी फायदा हो। निर्यातकों को अब सेल्फ-सर्टिफिकेशन की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और खर्च दोनों कम होंगे।

समुद्री उत्पादों और तटीय किसानों को लाभ
EU कुछ समुद्री उत्पादों पर लगने वाला 0 से 26 प्रतिशत तक का शुल्क घटाएगा, जिससे झींगा, फ्रोजन फिश और वैल्यू-एडेड सीफूड का निर्यात बढ़ेगा। इससे आंध्र प्रदेश, गुजरात और केरल के तटीय इलाकों के मछुआरों और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

आयुष सेवाओं को भी बढ़ावा
इस समझौते से आयुष (AYUSH) यानी आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। जिन EU देशों में नियम नहीं हैं, वहां भारतीय योग और आयुर्वेद विशेषज्ञ अपनी भारतीय डिग्री के आधार पर सेवाएं दे सकेंगे।
मतलब ये कि यह फ्री ट्रेड डील भारतीय कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को यूरोपीय बाजार में बेहतर दाम, ज्यादा अवसर और स्थायी आमदनी दिलाने में मदद करेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— India-EU ट्रेड डील : कृषि और समुद्री उत्पादों के लिए नए अवसर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs