Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. HAU हिसार में मुफ्त कृषि और व्यवसाय ट्रेनिंग, जानिए कब, कहाँ और कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?
एग्री बुलेटिन

HAU हिसार में मुफ्त कृषि और व्यवसाय ट्रेनिंग, जानिए कब, कहाँ और कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?

एचएयू, हिसार के सायना नेहवाल कृषि संस्थान में अक्टूबर 2025 में विभिन्न नि:शुल्क ट्रेनिंग आयोजित होंगे। इसमें मधुमक्खी पालन, डेयरी, मशरूम, बेकरी और संरक्षित खेती शामिल हैं। किसी भी उम्र या शैक्षणिक स्त

NP

Pooja Rai· Correspondent

3 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newsharyanaHISAR
HAU हिसार में मुफ्त कृषि और व्यवसाय ट्रेनिंग, जानिए कब, कहाँ और कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?

HAU हिसार में मुफ्त कृषि और व्यवसाय ट्रेनिंग, जानिए कब, कहाँ और कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?

एचएयू, हिसार के सायना नेहवाल कृषि संस्थान में अक्टूबर 2025 में विभिन्न नि:शुल्क ट्रेनिंग आयोजित होंगे। इसमें मधुमक्खी पालन, डेयरी, मशरूम, बेकरी और संरक्षित खेती शामिल हैं। किसी भी उम्र या शैक्षणिक स्तर के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। ट्रेनिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा। रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार स्थित सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, ट्रेनिंग एवं शिक्षा संस्थान में अक्टूबर महीने के दौरान विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के सह-निदेशक डॉ. अशोक कुमार गोदारा के अनुसार, कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज के मार्गदर्शन में समय-समय पर युवाओं और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ये ट्रेनिंग दिए जा रहे हैं।

ट्रेनिंग की तिथियां और विषय

3-9 अक्टूबर 2025: मधुमक्खी पालन

13-17 अक्टूबर 2025: डेयरी फार्मिंग

15-17 अक्टूबर 2025: मशरूम उत्पादन तकनीक

27-29 अक्टूबर 2025: बेकरी

29-31 अक्टूबर 2025: संरक्षित खेती

ये भी पढ़ें - केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस

सभी के लिए नि:शुल्क अवसर और प्रमाण पत्र
प्रदेश का कोई भी महिला या पुरुष, किसी भी शैक्षणिक स्तर, आयु या वर्ग से इस ट्रेनिंग में भाग ले सकता है। ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क है और प्रतिभागियों को ट्रेनिंग के अंत में प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन और समय
ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग शुरू होने वाले दिन सुबह 9:00 बजे संस्थान पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी।ट्रेनिंग का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। संस्थान विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3, लूदास रोड पर स्थित है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— HAU हिसार में मुफ्त कृषि और व्यवसाय ट्रेनिंग, जानिए कब, कहाँ और कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs