Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया 'सैचुरेशन ड्राइव'
एग्री बुलेटिन

31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया 'सैचुरेशन ड्राइव'

केंद्र सरकार के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह 2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. इसका फायदा देश के करोड़ों किसान

NP

Pooja Rai· Correspondent

24 मई 2025· 2 min read

agricultureagriculture newskheti kisani
31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया 'सैचुरेशन ड्राइव'

31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया 'सैचुरेशन ड्राइव'

केंद्र सरकार के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह 2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. इसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. हालांकि, अभी भी बहुत से किसानों तक पीएम किसान योजना का फायदा नहीं पहुंचा है. अब सरकार सभी पात्र किसानों तक योजना का फायदा पहुंचाने के लिए एक खास अभियान शुरू की है.

सरकार ने 20वीं किस्त से पहले पात्र किसानों की पहचान के लिए 'पीएम किसान सैचुरेशन ड्राइव' की शुरुआत की है. यह अभियान 31 मई 2025 तक चलेगा. इसका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किसान योजना के फायदे से वंचित न रह जाए. इसके लिए हर पात्र लाभार्थी को पीएम किसान से जोड़ा जाएगा.

लाभ पाने के लिए ये करना जरूरी
1 मई से 31 मई 2025 तक सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान फायदे से वंचित न रहे. आज ही eKYC कराएं, आधार से बैंक खाता लिंक करें और भूमि रिकॉर्ड सत्यापित करवाएं. निकटतम जन सेवा केंद्र जाएं और योजना का लाभ पाएं.
पीएम किसान योजना ) का फायदा उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज है. हालांकि, कुछ श्रेणियों के किसान इस योजना से बाहर रखे गए हैं, जैसे संस्थागत भूमि मालिक, सरकारी कर्मचारी और इनकम टैक्सपेयर्स.

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के आम किसानों को बारिश, ओलावृष्टि के बाद कीटों के हमले की चेतावनी

क्या है PM Kisan योजना?
पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक योजना, जो फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य पूरे भारत के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देना है. इस योजना का संचालन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से किया जाता है, जो किसानों को समय पर आर्थिक सहायता देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

19वीं किस्त कब दी गई थी?
पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी. इसमें 9.8 करोड़ किसानों को फायदा मिला था. इनमें 2.4 करोड़ महिलाएं शामिल थीं. सरकार हर 4 महीने में किस्त जारी करती है. पिछली किस्त फरवरी में जारी हुई थी. 20वीं किस्त जून में किसानों के खातों में आ सकती है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 31 मई तक कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, PM Kisan से जुड़ने के लिए सरकार ने शुरू किया 'सैचुरेशन ड्राइव'

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs